RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:प्रत्याशी अशोक कुमार सिंह अधिवक्ताओं से मांग रहे समर्थन।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)25 जून।आरा बार एसोसिएशन के आम चुनाव वर्ष 2026-28 को लेकर अधिवक्ताओं के बीच जनसंपर्क और विचार-विमर्श का दौर तेज हो गया है। इसी क्रम में महासचिव पद के प्रत्याशी अशोक कुमार सिंह, वरीय अधिवक्ता टेबल नंबर-07, अधिवक्ता साथियों एवं समर्थकों से मुलाकात की।बड़े भाई विजय सिंह एवं पुराने राजनीतिक प्रबोध तिवारी सहित कई अधिवक्ताओं के साथ चाय पर चर्चा हुई और अपना आशीर्वाद, स्नेह और समर्थन देने की बात कही।अशोक कुमार सिंह ने अधिवक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि आरा बार एसोसिएशन को स्वच्छ, सुंदर और राज्य स्तर पर बेहतर पहचान दिलाने के लिए सकारात्मक बदलाव आवश्यक है।ताकि योग्य, ईमानदार, कर्मठ और पारदर्शी नेतृत्व का चयन हो सके। उन्होंने जाति, धर्म और किसी भी दबाव से ऊपर उठकर अधिवक्ता हित में निर्णय लेने की अपील की।
वैसे अन्य भी प्रत्याशी मैदान में सक्रियता से लगे हैं।

Related posts

हम भारतीय एकलव्य हैं, कोई सिखाए न सिखाए स्वतः ही सीखते हैं: उपराष्ट्रपति ने भारत में प्रति व्यक्ति डाटा उपयोग का जिक्र किया।

rktvnews

गिरीडीह: समाज में व्याप्त कुप्रथाओं के उन्मूलन, बाल विवाह की प्रभावी रोकथाम तथा महिलाओं एवं बालिकाओं के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एकदिवसीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:छात्र नेता कृष्णा तिवारी को मिली छात्र जदयू के प्रदेश महासचिव की कमान।

rktvnews

हर घर तिरंगा फहराए : मुख्यमंत्री चौहान

rktvnews

वायु सेना उप प्रमुख ने उड़ाया हिंदुस्तान टर्बो ट्रेनर एचटीटी-40

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से नीट टॉपर महेश कुमार ने की मुलाकात।

rktvnews

Leave a Comment