RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: जन दबाव महापंचायत में गूंजा न्याय का स्वर, आंदोलन जारी रहेगा।

आरा/भोजपुर( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 जून।शाहपुर बिलौटी-कुड़वा शिव मन्दिर ।भरत तिवारी प्रकरण को लेकर आयोजित जन दबाव महापंचायत में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सभा में वक्ताओं ने कहा कि “जनता और समाज से बढ़कर कोई पार्टी, संगठन या सरकार नहीं होती” तथा न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।महापंचायत में उपस्थित लोगों ने भरत तिवारी की मौत की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग दोहराई। वक्ताओं ने कहा कि जनभावनाओं की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और न्याय मिलने तक लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रहेगा।सभा के दौरान लोगों ने “वीर योद्धा भरत तिवारी अमर रहे” के नारों के साथ उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि यह लड़ाई केवल एक परिवार की नहीं, बल्कि न्याय और जनअधिकारों की लड़ाई है।महापंचायत के अंत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि समयबद्ध कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा तथा आगामी रणनीति की घोषणा की जाएगी।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने कोषागार का किया निरीक्षण, प्रत्येक डीडीओ बिल की निकासी की गहनता से जांच के दिए निर्देश।

rktvnews

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी की अध्यक्षता में कोयला मंत्रालय की परामर्श समिति की बैठक का आयोजन।

rktvnews

बक्सर:”इंस्टीट्यूट ऑफ इम्पोर्टेंस” से गौरवान्वित हुआ डी. के. कॉलेज, डुमराँव

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने भारतीय खिलाड़ियों को दी बधाई एवं शुभकामनायें।

rktvnews

संन्यासी ब्रह्मचारी के हवस का शिकार बनी किशोरी

rktvnews

दैनिक पञ्चांग-ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

Leave a Comment