RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

बक्सर:”इंस्टीट्यूट ऑफ इम्पोर्टेंस” से गौरवान्वित हुआ डी. के. कॉलेज, डुमराँव

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)05 फरवरी।डुमराँव अनुमंडल का सुप्रसिद्ध डी. के. कॉलेज, डुमराँव ने शिक्षा के क्षेत्र में एक नई ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। महाविद्यालय को “इंस्टीट्यूट ऑफ इम्पोर्टेंस” के रूप में द्वितीय चरण (2027-30) हेतु प्रस्तावित किया गया है। यह उपलब्धि महाविद्यालय के लिए अत्यंत गौरव एवं सम्मान का विषय है।
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि का श्रेय महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. वीणा कुमारी के दूरदर्शी नेतृत्व, सतत मार्गदर्शन एवं अथक परिश्रम को जाता है। उनके कुशल नेतृत्व में महाविद्यालय ने शैक्षणिक उत्कृष्टता, नवाचार एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है।
महाविद्यालय के सभी शिक्षकगण, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयास और समर्पण ने इस उपलब्धि को संभव बनाया है। विशेष रूप से ए. आई. एस. एच. ई. समन्वयक अरबाब खान की सक्रिय भूमिका इस उपलब्धि में अत्यंत सराहनीय रही है।
“इंस्टीट्यूट ऑफ इम्पोर्टेंस” के रूप में प्रस्तावित होने से महाविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार एवं विद्यार्थियों के समग्र विकास को और अधिक गति मिलेगी। यह उपलब्धि न केवल महाविद्यालय, बल्कि पूरे क्षेत्र और बिहार राज्य की शैक्षणिक प्रगति के लिए प्रेरणादायक मानी जा रही है।
इस ऐतिहासिक अवसर पर प्राचार्या प्रो. वीणा कुमारी ने महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता हम सभी के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि महाविद्यालय परिवार भविष्य में भी इसी समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ उत्कृष्टता की दिशा में निरंतर अग्रसर रहेगा।इस अवसर पर भूगोल विभाग के प्रध्यापक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने कहा कि पूरा महाविद्यालय परिवार महाविद्यालय के चहुमुखी विकास के लिए कदम से कदम मिलाकर भरपूर सहयोग के लिए तैयार है।

Related posts

हनुमानगढ़:सामाजिक सुरक्षा पेंशनर्स को 31 दिसंबर तक करवाना होगा अनिवार्य वार्षिक भौतिक सत्यापन।

rktvnews

पीएम-दक्ष के तहत वर्ष 2025 तक 1,69,300 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण मिलेगा, इन प्रशिक्षणों पर 286.42 करोड़ रुपये व्यय होने की संभावना है।

rktvnews

बिहार: भोजपुर: जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल ने छठ व्रतियों के बीच सूप और फलों का किया वितरण।

rktvnews

ग्वालियर:उच्च न्यायालय खण्डपीठ में रक्तदान शिविर आयोजित,शिविर में स्वेच्छा से 44 यूनिट रक्तदान हुआ।

rktvnews

महेन्द्रगढ़:डीसी मोनिका गुप्ता ने किया अटेली अनाज मंडी का औचक निरीक्षण।

rktvnews

प्रभात साहित्य परिषद् द्वारा “समय के स्वर” अंर्तगत काव्यपाठ व विमर्श का किया गया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment