RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम की प्रगति तथा कार्य शीघ्र पूर्ण करने के लिए जिलाधिकारी ने दिया निर्देश।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 जून। मंगलवार को जिलाधिकारी भोजपुर, तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान हेतु निर्माण कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया गया।जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज के एलाइनमेंट में आने वाले सभी अतिक्रमणों को अविलंब हटाया जाए, ताकि नाला निर्माण कार्य समय पर पूर्ण किया जा सके। विद्युत विभाग को निर्माण कार्य में आवश्यक सहयोग तत्काल उपलब्ध कराने तथा नाला निर्माण के दौरान जहाँ रोड क्रॉसिंग होना है उस जगह आवश्यक अनापत्ति एवं सहयोग प्रदान करने हेतु कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया।
बैठक में एलाइनमेंट-A एवं C के कार्यों को 15 जुलाई तक पूर्ण करने तथा एलाइनमेंट-B में नाले के गैप क्लोजिंग का कार्य भी 15 जुलाई तक पूरा करने का निर्देश दिया गया, ताकि वर्षा जल का सुचारू निकास सुनिश्चित हो सके और शहर में जलजमाव की समस्या उत्पन्न न हो।
बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी आरा सदर, कार्यपालक अभियंता (विद्युत), उप परियोजना निदेशक (बुडको), अपर नगर आयुक्त सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

बिहार:मुख्यमंत्री से सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि में की गई बढ़ोतरी पर दिव्यांगजनो ने की भेंट,जताया आभार।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री ने सीमाओं की रक्षा में तैनात हिमवीरों को होली की शुभकामनाओं संग दिए उपहार।

rktvnews

चितौड़गढ़:हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली तिरंगा रैली, 15 अगस्त को घरों पर तिरंगा फहराने की अपील।

rktvnews

धर्मनिरपेक्षता पर हमला और एकता के ज़रिए प्रतिरोध।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक की सयुंक्त अध्यक्षता में महिला कल्याण एवं बाल संरक्षण योजनाओं से जुड़ी जानकारी और जागरूकता को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

गिरीडीह:नगरपालिका आम निर्वाचन में प्रतिनियुक्त मतदान कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण।

rktvnews

Leave a Comment