RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:नुक्कड़ नाटक, गीत-संगीत एवं प्रचार सामग्री के माध्यम से गांव-गांव पहुंच रहा नशामुक्ति का संदेश।

राज्यव्यापी जनजागरूकता अभियान के तहत जिलेभर में चल रहा व्यापक जनसंपर्क एवं जागरूकता कार्यक्रम।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)20 जून।झारखंड सरकार के निर्देशानुसार 15 जून से 26 जून 2026 तक संचालित राज्यव्यापी नशीले पदार्थों के विरुद्ध जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत चतरा जिले में व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रवि आनंद के मार्गदर्शन में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा जिले के सभी प्रखंडों, पंचायतों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न माध्यमों से नशामुक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।

अभियान के तहत जिलेभर में कुल 12 सांस्कृतिक एवं नुक्कड़ नाटक दलों द्वारा आमजनों को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इनमें कल्याण फाउण्डेशन, कोडरमा; लोकमित्र, हजारीबाग; समर्पण, सुंदरनगर (कोडरमा); जन चेतना सांस्कृतिक मंच, प्रतापपुर; युवा विकास केन्द्र; मोस्ट डेडिकेटेड (एम.डी.) ग्रुप ऑफ थियेटर; प्रतिबिम्ब सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था, चतरा; ज्ञान ज्योति सांस्कृतिक मंच, कान्हाचट्टी; झारखण्ड सांस्कृतिक दल; राधे कृष्ण सांस्कृतिक दल; लोक सेवा कला संगम, प्रतापपुर तथा सेवा कठपुतली नाट्य ग्रुप, कान्हाचट्टी शामिल हैं। जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा निर्धारित रोस्टर के अनुसार सभी दल विभिन्न पंचायतों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यक्रमों का संचालन कर रहे हैं।

नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से कलाकारों द्वारा नशीले पदार्थों के सेवन से उत्पन्न सामाजिक, आर्थिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्परिणामों का प्रभावी मंचन किया जा रहा है। कार्यक्रमों में यह संदेश दिया जा रहा है कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार एवं समाज की प्रगति में भी बाधक बनता है। वहीं गीत-संगीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

जागरूकता अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पंचायत एवं ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर पंपलेट वितरण, बैनर एवं पोस्टर प्रदर्शन भी किया जा रहा है। प्रचार सामग्री के माध्यम से लोगों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव, उनके सामाजिक परिणामों तथा नशामुक्त जीवन के महत्व की जानकारी दी जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों को स्थानीय लोगों का सकारात्मक सहयोग एवं उत्साहजनक सहभागिता प्राप्त हो रही है।

उल्लेखनीय है कि अभियान का शुभारंभ 15 जून को समाहरणालय परिसर से उपायुक्त श्री रवि आनंद द्वारा तीन एलईडी प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर किया गया था। एलईडी प्रचार रथों के माध्यम से भी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में नशामुक्ति संबंधी संदेशों का निरंतर प्रसारण किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा संचालित यह विशेष अभियान 26 जून तक जारी रहेगा, जिसके माध्यम से नशीले पदार्थों के विरुद्ध व्यापक जनचेतना विकसित करने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण की दिशा में सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।

Related posts

बिहार की “शांभवी” का कुचिपुड़ी नृत्य कला बना रोगियों और बच्चों के लिए भावनात्मक संबल का स्त्रोत।

rktvnews

ईसीआई ने 345 आरयूपीपी को सूची से हटाने की कार्यवाही शुरू की।

rktvnews

बक्सर: वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 30 बिहार बटालियन NCC के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

बाइक चोरी का अभियुक्त गया जेल।

rktvnews

दरभंगा:टैलेंट हंट प्रोग्राम का किया गया आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्रीय सेवा योजना महाराजा कालेज इकाई द्वारा मतदाता जागरूकता रैली आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment