RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:विश्व संगीत दिवस 21 जून को होगा संस्कार गीतो के कार्यशाला का समापन : केंद्राधीक्षक

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 जून।स्थानीय मानसरोवर कॉलोनी अस्पताल रोड आरा स्थित सावित्री श्याम संगीत महाविद्यालय आरा में आठ दिवसीय संस्कार गीतो की कार्यशाला का आयोजन चल रहा है। जिसमें अनेक प्रशिक्षुओं ने भाग लिया और संगीत विधा को सीखा।इसके प्रशिक्षक नागेंद्र नाथ पाण्डे ने प्रशिक्षुओं को देवी गीत, खिलौना, सोहर, मुण्डन, उपनयन, तिलक,हल्दी, गुरहत्थी, मटकोर आदि संस्कार गीतो को सिखलाया। प्रशिक्षुओं में अनुराधा सिंह, किरण कुमारी, सुनिधि, संयोगिता श्रेया राज, आरूही, ऋतुराज, नंदनी वंदना, ऋषिका, पीहू, कृतिका,श्रेया कुमारी, डॉली , रीता,श्वेता, रितु,रागिनी, आकर्षि, अक्षिता, सुभाष, पीयूष, शुभदीप, उपस्थित थे।संगत कलाकारों में देवेश कुमार दूबे,अंकु पाण्डेय, बबीता कुमारी आदि थे। केंद्राधीक्षक कावेरी मोहन ने बताया कि कार्यशाला अपनी समाप्ति की ओर अग्रसर है।इसका समापन विश्व संगीत दिवस के अवसर पर 21 जून को होगा।वरिष्ठ रंगकर्मी सह पत्रकार शमशाद प्रेम ने इस तरह के आयोजनों को कराने से युवा पीढ़ी में अपनी संस्कृति को बचाने हेतु उत्साह का संचार होगा।

Related posts

भोजपुर:डॉ राजेन्द्र प्रसाद के आदर्शों से ही राजनीति की शुद्धि संभव :आचार्य भारतभूषण

rktvnews

‘अक्षरा’ साहित्य महोत्सव : भारतीय साहित्येतिहास में नारी स्वरों की पुनर्प्रतिष्ठा

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:27 दिसंबर 23

rktvnews

भोजपुर:विद्यार्थी परिषद ने मतदाता जागरूकता अभियान चला लोगो को मतदान करने हेतु किया प्रेरित।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने राज्य स्थापना के 25वें गौरवशाली वर्ष के अवसर पर “सूचना एवं जनसंपर्क विभाग” द्वारा जन-जागरूकता हेतु संचालित प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

rktvnews

खेल

rktvnews

Leave a Comment