RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:विश्व संगीत दिवस 21 जून को होगा संस्कार गीतो के कार्यशाला का समापन : केंद्राधीक्षक

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 जून।स्थानीय मानसरोवर कॉलोनी अस्पताल रोड आरा स्थित सावित्री श्याम संगीत महाविद्यालय आरा में आठ दिवसीय संस्कार गीतो की कार्यशाला का आयोजन चल रहा है। जिसमें अनेक प्रशिक्षुओं ने भाग लिया और संगीत विधा को सीखा।इसके प्रशिक्षक नागेंद्र नाथ पाण्डे ने प्रशिक्षुओं को देवी गीत, खिलौना, सोहर, मुण्डन, उपनयन, तिलक,हल्दी, गुरहत्थी, मटकोर आदि संस्कार गीतो को सिखलाया। प्रशिक्षुओं में अनुराधा सिंह, किरण कुमारी, सुनिधि, संयोगिता श्रेया राज, आरूही, ऋतुराज, नंदनी वंदना, ऋषिका, पीहू, कृतिका,श्रेया कुमारी, डॉली , रीता,श्वेता, रितु,रागिनी, आकर्षि, अक्षिता, सुभाष, पीयूष, शुभदीप, उपस्थित थे।संगत कलाकारों में देवेश कुमार दूबे,अंकु पाण्डेय, बबीता कुमारी आदि थे। केंद्राधीक्षक कावेरी मोहन ने बताया कि कार्यशाला अपनी समाप्ति की ओर अग्रसर है।इसका समापन विश्व संगीत दिवस के अवसर पर 21 जून को होगा।वरिष्ठ रंगकर्मी सह पत्रकार शमशाद प्रेम ने इस तरह के आयोजनों को कराने से युवा पीढ़ी में अपनी संस्कृति को बचाने हेतु उत्साह का संचार होगा।

Related posts

पूर्वी चंपारण:लोकसभा निर्वाचन को ध्यान में रखकर सेक्टर पदाधिकारियों को दूसरी बार दिया गया प्रशिक्षण।

rktvnews

रामगढ़:नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत पिछड़े वर्ग की जातियों के अध्ययन को लेकर उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में प्रशिक्षण का हुआ आयोजन।

rktvnews

भोपाल:दीन-दुखियों की सेवा का संकल्प प्रेरणादायी और अनुकरणीय : राज्यपाल

rktvnews

बिहार में आज जारी कर दी गई प्रारूप मतदाता सूची: निर्वाचन आयोग

rktvnews

रायपुर : स्किल डेव्हलपमेंट से जुड़कर जशपुर अंचल की बेटियां बन रही हैं आत्मनिर्भर।

rktvnews

बिहार मे पहली बार बीजेपी के मुख्यमंत्री बनने पर विधायक सहित नेताओं और कार्यकताओं ने सम्राट चौधरी को दी बधाई एवं शुभकामनाएं।

rktvnews

Leave a Comment