RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : मृतक भरत तिवारी का शव पहुॅचते ही मचा हाहाकार! बिलौटी मे आक्रोशित ग्रामीणों ने किया एनएच को जाम।

बिलौटी मे ग्रामीणों ने किया एन एच को जाम

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 18 जून। भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के बिलौटी गाँव मे हुए एनकाउंटर मे जख्मी भरत भूषण तिवारी का शव बिलौटी पहुँचते ही हाहाकार मच गया और माहौल गमगीन हो गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार सुबह से पटना-बक्सर फोरलेन एन एच 922 को जाम कर दिया। थाना क्षेत्र के बिलौटी गाँव मे बुधवार को पुलिस मुठभेड़ मे जख्मी युवक भरत भूषण तिवारी की पीएमसीएच, पटना मे इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के शव को कङी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बिलौटी लाया गया। भरत तिवारी का शव बिलौटी पहुँचते ही रोते बिलखते परिजनों के चित्कार से माहौल गमगीन हो गया। इस घटना से ग्रामीणों का आक्रोश फूट पङा। आक्रोशित ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को सुबह से ही बिलौटी के पास शव रख कर पटना-बक्सर फोरलेन एन एच 922 को जाम कर दिया जिससे आवागमन बाधित हो गया। लिहाजा दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि भरत तिवारी द्वारा आत्मसमर्पण करने के बाद उसे गोली मारी गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए घटनास्थल पर पहुँची पुलिस बल एवं क्यूआरटी टीम और आक्रोशित ग्रामीणों के बीच नोक-झोंक तथा गरमागरम बहस हुई। ग्रामीण दोषियों को दंडित करने की मांग कर रहे थे। पुलिस को लाठी चार्ज भी करना पड़ा। पुलिस छावनी के रूप में तब्दील हो गया जाम स्थल।

बिलौटी में तैनात पुलिस बल

स्थिति को नियंत्रण मे करने के लिए जिला मुख्यालय आरा से वरीय पुलिस पदाधिकारी सहित प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर कैंप किए रहे और आक्रोशित ग्रामीणों को समझने-बुझाने का प्रयास करते रहे। विधायक राकेश रंजन  ओझा और पूर्व विधायक राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी भी बिलौटी पहुॅचे तथा मृतक के परिजनों से मिलकर हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। भोजपुर के एएसपी ने घटनास्थल पर पहुँचकर ग्रामीणों से बात की तथा उनको आश्वासन दिया। मृतक भरत तिवारी की मां आशा देवी ने इस संबंध मे पुलिस अधीक्षक, भोजपुर, आरा को दोषी व्यक्तियों पर एफआईआर करने की मांग के संबंध मे आवेदन दिया। उसके बाद जाम हटा।

Related posts

सिवान:मुख्य सचिव की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आहुत विभिन्न विभागों के कार्यकलापों की समीक्षात्मक बैठक में जिला पदाधिकारी हुए शामिल हुए।

rktvnews

शिक्षा मंत्रालय ने विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मानसिक स्वास्थ्य और साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला आयोजित की।

rktvnews

भोजपुर: जगजीवन कॉलेज स्टार्टअप सेल की ओर से ‘स्टार्टअप आउटरीच सह आईडिएशन चैलेंज’ प्रोग्राम आयोजित।

rktvnews

सरकार ने भारत को ई-वाहनों के विनिर्माण गंतव्य के रूप में बढ़ावा देने के लिए ई-वाहन नीति को स्‍वीकृति दी।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में शिवबारात को लेकर की जाने वाली तैयारियों हेतु बैठक का आयोजन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 15 जून 24

rktvnews

Leave a Comment