RK TV News
खबरें
Breaking News

सिवान:मुख्य सचिव की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आहुत विभिन्न विभागों के कार्यकलापों की समीक्षात्मक बैठक में जिला पदाधिकारी हुए शामिल हुए।

RKTV NEWS/सिवान(बिहार)10 दिसंबर। आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विभिन्न विभागों की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई।
बैठक में जिला पदाधिकारी सिवान के साथ आज समीक्षा के लिए नामित विभागों के कार्यालय प्रधान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम में उपस्थित थे।
विदित हो कि मुख्य सचिव बिहार के द्वारा महीने के प्रत्येक मंगलवार को पूर्व से निर्धारित विभागों की समीक्षात्मक बैठक की शुरुआत की गई है।
आज की बैठक में पिछड़ा एवं अति पिछड़ा कल्याण विभाग,श्रम संसाधन विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, समाज कल्याण विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा मुख्य सचिव के द्वारा की गई। बैठक में उल्लिखित विभागों के प्रधान सचिव/ सचिव के द्वारा एजेंडा-वार पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के जरिए किए जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी दी गई।
मुख्य सचिव, बिहार के द्वारा विभागवार बनाए गए एजेंडा के अनुसार कार्य की विस्तार से समीक्षा करते हुए कार्य में गुणवत्तापूर्ण ढंग से और तेजी लाने हेतु महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिया गया।

Related posts

………एक भले मानुष को अमानुष बनाके छोड़ा 🤪

rktvnews

चतरा:गिद्धौर प्रखंड के गिद्धौर पंचायत व हंटरगंज प्रखंड के बलुरी पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:”पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा” प्रदेश के विकास को नया आयाम देगी – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

उत्तराखंड: फिल्म निर्माता सुदीप्तो सेन एवं पटकथा लेखक कमलेश पांडेय ने की मुख्यमंत्री से भेंट।

rktvnews

रायपुर : राजभवन में दीपावली मिलन समारोह आयोजित।

rktvnews

आईएनएस सर्वेक्षक ने मॉरीशस में हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण पूरा किया।

rktvnews

Leave a Comment