RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:राजस्व संग्रहण में चतरा का उत्कृष्ट प्रदर्शन, अवैध शराब कारोबार पर सख्त कार्रवाई के निर्देश।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)17 जून।समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में उत्पाद विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभाग के राजस्व संग्रहण, अभियोग कार्यों तथा अवैध शराब के विरुद्ध संचालित कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान उत्पाद अधीक्षक प्रेम प्रकाश उरांव ने विभागीय उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में जिले में 32 कंपोजिट शराब दुकानें एवं 06 देशी शराब दुकानें संचालित हैं। जिले में 01 कैंटीन अनुज्ञप्ति सहित कुल 41 उत्पाद अनुज्ञप्तियां प्रभावी रूप से संचालित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के अप्रैल एवं मई माह के लिए निर्धारित राजस्व लक्ष्य के विरुद्ध विभाग ने 104.67 प्रतिशत राजस्व संग्रहण कर लक्ष्य से अधिक उपलब्धि प्राप्त की है।
राजस्व संग्रहण की संतोषजनक स्थिति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उपायुक्त रवि आनंद ने विभागीय अधिकारियों को इस उपलब्धि को आगामी महीनों में भी बरकरार रखने तथा राजस्व वृद्धि के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का निर्देश दिया।
समीक्षा के दौरान उत्पाद अधीक्षक प्रेम प्रकाश उरांव ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण के लिए नियमित छापामारी एवं गश्ती अभियान संचालित किए जा रहे हैं। इसके तहत विभिन्न क्षेत्रों में लगातार कार्रवाई कर अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
उपायुक्त ने अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध और अधिक सख्ती बरतने का निर्देश देते हुए कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर विशेष अभियान चलाया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही राजस्व संग्रहण में और वृद्धि लाने के लिए प्रवर्तन एवं निगरानी तंत्र को और अधिक मजबूत बनाने का निर्देश दिया।
उपायुक्त ने कहा कि राजस्व वृद्धि एवं अवैध शराब उन्मूलन, दोनों विभाग की प्राथमिकताएं हैं। इन दोनों क्षेत्रों में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए जिले में विधिसम्मत उत्पाद व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाया जाए।
बैठक में उत्पाद विभाग के संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

राजस्थान:पर्यावरण संरक्षण के लिए घर-घर जाकर जागरूक करने का अनूठा प्रयास।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:जलापूर्ति योजनाओं की जांच को लेकर प्रशिक्षण सम्पन्न।

rktvnews

गिरीडीह:“मनरेगा का विश्वास, रोजगार से विकास” अभियान एवं आवास योजनाओं की प्रगति को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक।

rktvnews

रेडक्रॉस सोसायटी के पूर्व वाइस चेयरमैन सुनील कुमार सिंह की पुण्यतिथि आयोजित! सुनील बाबू का व्यक्तित्व और कृतित्व स्मणीय:पूर्वा एमएलसी लाल दास राय

rktvnews

भोजपुर:विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के अंतर्गत मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:भारतवर्ष की एकता-अखंडता की रक्षा की है आदिशंकराचार्य ने:आचार्य भारतभूषण

rktvnews

Leave a Comment