RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:गलवान घाटी में शहीद चंदन कुमार व अन्य के शहादत पर देश को गर्व है:कर्नल राणा प्रताप सिंह

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)17 जून। कवरा पंचायत के ज्ञानपुर ग्राम के निवासी हृदय आनंद सिंह के बेटे और सूबेदार देव कुमार के छोटे भाई चंदन कुमार यादव का छठवा शहादत दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि कर्नल राणा प्रताप सिंह .बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष थे। 16 बिहार रेजीमेंट से आए हुए हवलदार अरुण कुमार तथा कोहरा पंचायत के मुखिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम में तिरंगा झंडा को फहराकर शाहिद को श्रद्धांजलि दी गई और 2 मिनट का मौन धारण किया गया।मुख्य अतिथि द्वारा शहिद चंदन कुमार के समाधि पर फूल माला चढ़कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई उसके बाद बारी-बारी से सभी फौजी और पूर्व सैनिकों ने पुष्पांजलि अर्पित की।सूबेदार देव कुमार अतिथियों ,पूर्व सैनिकों ,जवानों को अंग वस्त्र देकर सम्मान किया।कर्नल राणा प्रताप सिंह ने बताया कि चंदन कुमार 16 जून को गलवान घाटी में शहीद हुए थे जिसमें 20 सैनिक और करनल बाबू कमांडिंग अफसर 16 बिहार भी शहीद हुए थे ।पूरा भारत वर्ष उन शहीदों को याद रखेगा गलवान घाटी में देश के 20 जवान शहीद हुए थे लेकिन उन्होंने चीन के 40 जवानों को मौत के घाट उतार दिए थे ।पूरा देश इन जवानों पर गर्व करता है।

Related posts

भोजपुर:प्रोजेक्ट बालिका+2 विद्यालय चरपोखरी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर चित्र एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

इंदौर में फ़ास्ट फ़ूड पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:होली पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराएं : जिला पदाधिकारी

rktvnews

लखनऊ:मुख्यमंत्री ने विजयादशमी पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

राजस्थान: योजनाओं के क्रियान्वयन में सरपंच अहम कड़ी, गांवों का सर्वांगीण विकास हमारी सरकार का ध्येय:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

rktvnews

केंद्रीय मंत्री परषोत्तम रूपाला ने एनडीडीबी आनंद में जी20 के कृषि कार्य समूह के तहत सतत पशुधन परिवर्तन पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment