RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:30 जून तक रंका मोड़–कचहरी पथ के सेकंड लेन निर्माण कार्य को पूर्ण करने का निर्देश।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड )13 जून।उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा ने झारखंड राज्य राजमार्ग प्राधिकरण (SHAJ), राँची के अंतर्गत शिवालय कंस्ट्रक्शन द्वारा रंका मोड़ से कचहरी तक कराए जा रहे पथ निर्माण कार्य की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में कार्यपालक अभियंता, विद्युत विभाग, SHAJ एवं सम्बंधित एजेंसी के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने संबंधित विभाग एवं कार्य एजेंसी को उक्त पथ के सेकंड लेन निर्माण कार्य को हर हाल में 30 जून 2026 तक पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने पथ निर्माण विभाग, निर्माण एजेंसी एवं विद्युत विभाग को आपसी समन्वय स्थापित कर निर्माण कार्य में आने वाली सभी बाधाओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने को कहा।

उपायुक्त ने विशेष रूप से निर्देश दिया कि पथ निर्माण कार्य के दौरान विद्युत पोलों एवं अन्य विद्युत अवसंरचनाओं के स्थानांतरण अथवा आवश्यक तकनीकी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित किया जाए, ताकि निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा हो सके।

उन्होंने कहा कि यह सड़क आम नागरिकों की सुविधा एवं सुगम आवागमन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिए सभी संबंधित विभाग समन्वित प्रयास करते हुए निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण करें।

इस अवसर पर झारखंड राज्य राजमार्ग प्राधिकरण (SHAJ) के प्रतिनिधियों ने उपायुक्त को आश्वस्त किया कि रंका मोड़ से कचहरी तक सेकंड लेन निर्माण कार्य 30 जून 2026 तक ससमय पूर्ण कर लिया जाएगा।
उपायुक्त ने निर्माण कार्य की प्रगति की नियमित समीक्षा करने तथा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य निष्पादन सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।

Related posts

सारण:अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सारण पुलिस की खास पहल, संवाद कार्यक्रम “आवाज दो” का किया आयोजन।

rktvnews

दुमका:“आपनार आतो कामी” कार्यक्रम के तहत काठीकुंड प्रखंड के अस्ताजोड़ा पंचायत में शिविर आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में अभियोजन कार्यों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

गढ़वा:वोटर रजिस्ट्रेशन और वोटर रजिस्टर पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का किया जाएगा आयोजन।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त शेखर जमुआर की अध्यक्षता में जिलास्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

झारखंड:मुख्यमंत्री ने दो गुटों के बीच हिंसक झड़प में घायल बाघमारा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के पिता से बात कर उनके इलाज से संबंधित ली पूरी जानकारी।

rktvnews

Leave a Comment