RK TV News
खबरें
Breaking News

रायपुर : विशेष पिछड़ी जनजातियों के बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता दें- राज्यपाल

RKTV NEWS/रायपुर(छत्तीसगढ़ )11जून।राज्यपाल रमेन डेका से बुधवार को लोक भवन में स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉक्टर कमलप्रीत सिंह ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने राज्य के विशेष पिछड़ी जनजाति बहुल क्षेत्रों में शिक्षा की स्थिति तथा वहां उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की।
राज्यपाल ने विशेष पिछड़ी जनजातियों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर जोर देते हुए संबंधित समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दूरस्थ और पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले विद्यार्थियों को शिक्षा से जोड़ने तथा उनके लिए आवश्यक अधोसंरचना विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।
राज्यपाल ने कहा कि विशेष पिछड़ी जनजातियों के बच्चों की शिक्षा, छात्रावास सुविधा, विद्यालयीन अधोसंरचना और शिक्षकों की उपलब्धता से जुड़े विषयों का संवेदनशीलता के साथ निराकरण किया जाना चाहिए, ताकि इन क्षेत्रों के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अवसर प्राप्त हो सकें और उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।

Related posts

श्री बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए टोकन व्यवस्था लागू।

rktvnews

भोजपुर:सुरमयी शाम में स्वर लय ताल की सरिता हुई प्रवाहित।

rktvnews

जयपुर:लोकसभा अध्यक्ष ने किया अनंत चतुर्दशी शोभायात्रा मार्ग का निरीक्षण, पैदल भ्रमण कर लिया तैयारियों का जायजा, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश।

rktvnews

भोजपुर: हत्याकांड के दो अभियुक्त अवैध हथियार संग गिरफ्तार।

rktvnews

अभिनेता, निर्देशक और निर्माता मोहनलाल को भारतीय सिनेमा में उनके विशिष्ट योगदान के लिए 71वें राष्ट्रीय पुरस्कारों के दौरान वर्ष 2023 के दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

rktvnews

खान मंत्रालय कल से दो दिवसीय महत्वपूर्ण खनिज शिखर सम्मेलन आयोजित करेगा।

rktvnews

Leave a Comment