RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:पेपर लीक और छात्र-युवाओं पर पुलिसिया दमन के खिलाफ बिहार बंद ऐतिहासिक रहा : आइसा-आरवाईए

आरा में निकला विशाल छात्र-युवा मार्च,बस पड़ाव पर सड़क जाम कर किया प्रदर्शन!

छात्र-युवा आंदोलन के आगे घुटने टेकी मोदी सरकार!

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा छात्र-युवा आंदोलन की बड़ी जीत!

बिहार बंद की सफलता के लिए भोजपुर वासियों को दी बधाई!

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)25 जुलाई आइसा (AISA) और रिवोल्यूशनरी यूथ एसोसिएशन (RYA) के आह्वान पर पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार,केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तथा छात्र-युवाओं पर हुए पुलिसिया दमन के विरोध में शनिवार को आरा में बिहार बंद के समर्थन में विशाल छात्र-युवा मार्च निकाला गया!
रमना मैदान से शुरू हुआ मार्च शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए आरा-पटना मुख्य मार्ग स्थित बस पड़ाव पहुंचा,जहां प्रदर्शनकारियों ने दो घंटा सड़क जाम कर विरोध दर्ज कराया!बंद को आम जनता का व्यापक समर्थन मिला!
सड़क जाम के दौरान सभा को संबोधित करते हुए आरवाइए के राज्य सचिव व अगियांव के पूर्व विधायक शिवप्रकाश रंजन ने कहा कि पेपर लीक, बेरोजगारी और शिक्षा के निजीकरण से छात्र-युवा परेशान हैं!उन्होंने 22 जुलाई को पटना में आंदोलनरत छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और मुकदमों की निंदा करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तत्काल इस्तीफे तथा पालीगंज विधायक संदीप सौरभ,आइसा के राज्य अध्यक्ष धनंजय,राज्य सचिव दीपांकर सहित गिरफ्तार सभी नेताओं और छात्रों की बिना शर्त रिहाई की मांग की!उन्होंने कहा कि जब तक शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देंगे,आंदोलन जारी रहेगा!
आइसा के जिलाध्यक्ष विकास कुमार और जिला सचिव जयशंकर ने कहा कि सरकार युवाओं की आवाज को पुलिस बल के सहारे दबाना चाहती है, लेकिन छात्र-नौजवान अपने अधिकारों की लड़ाई जारी रखेंगे!
आरवाइए के जिला अध्यक्ष विशाल कुमार और जिला सचिव निरंजन कुमार ने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक सरकार की विफलता का प्रमाण हैं। शिक्षा और रोजगार के सवाल पर सरकार पूरी तरह असफल रही है तथा लोकतांत्रिक आंदोलनों पर दमन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा!
माले केन्द्रीय कमेटी सदस्य राजू यादव व इंसाफ मंच के राज्य सचिव कयामुद्दीन अंसारी ने कहा कि छात्रों की लोकतांत्रिक आवाज को कुचलने का प्रयास निंदनीय है!दोषियों पर कार्रवाई करने के बजाय आंदोलनकारियों पर लाठीचार्ज करना सरकार की असंवेदनशीलता को दर्शाता है!
आगे आइसा-इंनौस नेताओं ने संयुक्त रूप से मांग किया कि पेपर लीक के दोषियों को कठोर सजा दी जाए,केन्द्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो,तथा छात्र-युवाओं पर दर्ज सभी मुकदमे वापस लिए जाएं!
बिहार बंद में भाकपा-माले के केन्द्रीय कमेटी सदस्य व जिला सचिव अभ्युदय,ऐपवा नगर सचिव संगीता सिंह,माले जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम,माले नेता बंटी कुमार,आइसा नेता साहिल,सुधीर कुमार,विवेक,राजेश, सुमित,सागर,अनूप,सियाकांत,राजन,मुस्कान,वर्षा,नीतू,हंसिका,संस्कृतमा,विद्या,राहुल, विराट,नवीन,आरवाईए के जिला सचिव निरंजन, अखिलेश कुमार,धनोज,राजा,पंकज,रितेश,धीरेन्द्र, हरिनारायण सहित बड़ी संख्या में छात्र-युवा एवं कार्यकर्ता शामिल हुए!

Related posts

चतरा:रामनवमी पर्व को लेकर विधि व्यवस्था संधारण हेतु जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

भोजपुर:साहित्य,समाज और वैश्विक मीडिया पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ आयोजन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 31 जनवरी 25

rktvnews

गिरीडीह:उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने मतपेटिका रिसीविंग कार्य का किया अवलोकन।

rktvnews

राजस्थान:माइंस एवं पेट्रोलियम सेक्टर के राइजिंग राजस्थान प्री समिट में 63 हजार 463 करोड़ रुपये के एमओयू का आदान प्रदान।

rktvnews

जन्मदिन विशेष : विकास पुरुष नरेन्द्र मोदी।

rktvnews

Leave a Comment