
शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 27 मई। भोजपुर जिला के शाहपुर थानाध्यक्ष ने शाहपुर तथा रानीसागर गाँव मे पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला। बकरीद पर्व के अवसर पर आपसी सौहार्द तथा शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर शाहपुर और रानीसागर गाँव मे थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश मालाकार ने पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला।
थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश मालाकार ने बकरीद पर्व को परम्परागत रूप से आपसी भाईचारा, प्रेम भाव तथा सदभावना के बीच मनाने की अपील की।

फ्लैग मार्च मे थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश मालाकार,112 के एएसआई सहदेव प्रसाद सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं बडी संख्या मे पुलिस बल शामिल थे।
