RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

खैरागढ़:विश्वविद्यालय में डी.लिट् पंजीयन हेतु अभ्यर्थियों का हुआ साक्षात्कार।

खैरागढ़/छत्तीसगढ़ (रवींद्र पांडेय) 14 अगस्त। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. डाॅ. लवली शर्मा की अध्यक्षता में सत्र 2025-26 के लिए डी.लिट् पंजीयन हेतु चयनित अभ्यर्थियों का साक्षात्कार संपन्न हुआ। सत्र 2025-26 में इस विश्वविद्यालय से डी.लिट् करने हेतु कुल 16 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया। साक्षात्कार के दौरान अध्यक्ष के रूप में कुलपति डाॅ. शर्मा ऑनलाइन माध्यम से जुड़ी रहीं। साथ ही विषय विशेषज्ञ के रूप में संबंधित विषय के बाह्य विशेषज्ञ भी उपस्थित रहे। सदस्य के रूप में संबंधित संकाय के अधिष्ठाता एवं विभागाध्यक्ष सहित शोध प्रभारी डाॅ. जितेश कुमार गढ़पायले उपस्थित रहे। प्रथम दिवस 11 अगस्त 2025 को चित्रकला विभाग के 6, कला का इतिहास एवं सौंदर्य शास्त्र विभाग के 1, संस्कृत के 1 तथा हिंदी के 1 अभ्यर्थी का साक्षात्कार लिया गया। इसी तरह द्वितीय दिवस 12 अगस्त 2025 को तबला विभाग से 1, गायन विभाग से 2, कथक विभाग से 2 तथा लोकसंगीत विभाग से 2 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार संपन्न हुआ।

Related posts

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न का ‘श्रीमद रामायण’ ‘श्री राम रथ’ लेकर कानपुर पहुंचा।

rktvnews

सिवान के पुनक बुजुर्ग राजकीय मध्य विद्यालय को उच्च विद्यालय इंटर स्तरीय मान्यता के बाद भी उच्च विद्यालय स्तरीय भवन का नही हुआ निर्माण,शिक्षकों के अभाव में कैसे होगा शिक्षा का विकास: राघवेंद्र सिंह खरवार

rktvnews

भोपाल:मिलिट्री स्टेशन के सुदर्शन चक्र कोर भोपाल में हुई अनोखी मिलेट कार्यशाला।

rktvnews

राजस्थान:डॉ. समित शर्मा ने पशुपालन विभाग के शासन सचिव का कार्यभार ग्रहण कर विभागीय अधिकारियों की बैठक ली।

rktvnews

भारतीय राष्ट्र के नवनिर्माण के सभी पक्षों पर गांधीजी के विचार काफी विचारणीय और समीचीन हैं : प्रो० आनन्द

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजमाता जीजाबाई की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

rktvnews

Leave a Comment