RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर बैठक का आयोजन।

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)27 मई।आगामी ईद-उल-जोहा (बकरीद) पर्व को जिले में पूर्ण शांति, आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इस कड़ी में आज उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में उपायुक्त ने अनुमंडल व प्रखंड स्तर पर अब तक हुई शांति समिति की बैठकों की प्रगति की समीक्षा की और विधि-व्यवस्था दुरुस्त रखने हेतु कड़े दिशा-निर्देश जारी किए।

सोशल मीडिया पर पैनी नजर, अफवाहबाजों पर होगी सख्त कार्रवाई

बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने कहा कि त्योहार के दौरान जिले की शांति भंग करने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों से प्रशासन सख्ती से निपटेगा। उन्होंने साइबर सेल और पुलिस पदाधिकारियों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की राउंड-द-क्लॉक मॉनिटरिंग (कड़ी निगरानी) करने का आदेश दिया। भ्रामक खबरें या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली अफवाह फैलाने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ तत्काल सुसंगत धाराओं के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आगे सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए उपायुक्त ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों, चिन्हित संवेदनशील स्थलों और मस्जिदों के बाहर पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल और दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति करें। इसके साथ ही, किसी भी आपातकालीन सूचना या शिकायत के त्वरित निवारण के लिए जिला नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) को चौबीस घंटे सक्रिय रखने का निर्देश दिया गया है। उपायुक्त ने अनुमंडल पदाधिकारी देवघर एवं मधुपुर को स्वयं क्षेत्र में एक्टिव रहकर स्थिति पर नजर रखने को कहा है। आगे उपायुक्त ने उन्होंने बकरीद के दिन पूरे शहरी क्षेत्र में साफ-सफाई करने का निर्देश दिया। पेयजल विभाग को निर्देश दिया कि क्षेत्र में पेयजल की व्यवस्था समुचित रखेंगे। बिजली विभाग के अभियंता से कहा कि बिजली की व्यवस्था अच्छी रहे, ताकि बकरीद के दिन लोगों को परेशानी नहीं हो।

आपसी प्रेम और शांति के साथ मनाएं बकरीद का पर्व

बैठक के अंत में उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने सभी जिलावासियों से अपील की है कि वे इस पावन पर्व को पारंपरिक गरिमा, आपसी प्रेम और शांति के साथ मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय प्रशासन या कंट्रोल रूम को दें। इस दौरान उपरोक्त के अलावा अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी देवघर, अनुमंडल पदाधिकारी मधुपुर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, सभी प्रखंडो के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी, डीएमएफटी की टीम व संबंधित अधिकारी व पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

मध्यप्रदेश: 14 जून को काव्य कुंभ का आयोजन भोपाल में।

rktvnews

भोपाल:मानव संग्रहालय में ‘माँ – अ हार्टबीट ऑफ एवरी होम’ कला प्रदर्शनी का शुभारंभ।

rktvnews

पटना:भाजपाइयों ने साबित किया कि बिहार में चला रहे गुंडा राज,बंद के खिलाफ बिहार की जनता का दिखा खुला आक्रोश : कुणाल

rktvnews

छत्तीसगढ़ में मोदी की एक और गारंटी हुई पूरी।

rktvnews

भोजपुर : 92 पीस बीयर के साथ एक शराब धंधेबाज गिरफ्तार! दूसरा हुआ फरार! बहोरनपुर पुलिस ने किया बरामद।

rktvnews

सोहराई कला भारत की आत्मा है”:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

rktvnews

Leave a Comment