RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:डिजिटल पुलिसिंग के क्षेत्र में बिहार को अग्रणी राज्य बनाना लक्ष्य : डॉ. शैलेश कुमार श्रीवास्तव

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)26 मई।आज बिहार पुलिस एवं एनआईसी (NIC) बिहार की ओर से एक विशेष ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिसकर्मियों को सीसीटीएनएस (CCTNS) केस 1.0 प्रणाली का विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। भोजपुर जिले के करीब 8 नवस्थापित पुलिस थानों में जल्द ही इस तकनीक आधारित व्यवस्था को लागू किया जाएगा। राज्य सूचना विज्ञान पदाधिकारी डॉ. शैलेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि बिहार को डिजिटल पुलिसिंग के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।बिहार में विकसित की जा रही यह तकनीकी कार्यप्रणाली एवं मॉडल भविष्य में अन्य राज्यों के लिए भी एक उत्कृष्ट उदाहरण सिद्ध होंगे।नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के प्रतिनिधियों ने पुलिसकर्मियों को सीसीटीएनएस केस 1.0 की प्रमुख विशेषताओं एवं विभिन्न मॉड्यूल्स की तकनीकी जानकारी दी।
प्रशिक्षण सत्र में विशेषज्ञ राम भगवान सिंह, प्रदीप नायक एवं अभिषेक कुमार द्वारा पुलिसकर्मियों को सभी तकनीकी मॉड्यूल्स पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। भोजपुर जिला स्तर पर जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी सुनील कुमार एवं सहायक जिला सूचना पदाधिकारी गौतम कुमार ने प्रशिक्षण के दौरान आवश्यक तकनीकी सहयोग प्रदान किया जिससे आयोजन सफल रहा।

Related posts

भोजपुर:9 मई को पटना के बापू सभागार में ऐतिहासिक होगा राणा-भामाशाह सम्मेलन:मंत्री संतोष सिंह

rktvnews

चतरा:कृषि एवं संबद्ध विभागों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं विभागीय समन्वय पर बल।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने जनसुनवाई के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

बक्सर:स्वच्छ और विकसित लोकतंत्र हेतु मतदाताओं को जागरूक होने की है आवश्यकता: रितेश रंजन

rktvnews

गिरिडीह:मादक पदार्थों की तस्करी एवं खेती की रोकथाम हेतु समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय (NCORD) समिति की बैठक हुई संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:रिवोल्यूशन फिजिक्स के दर्जनों छात्रों ने लाया नब्बे प्रतिशत अंक।

rktvnews

Leave a Comment