RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

जिलाधिकारी वंदना ने विभागीय समीक्षा बैठक की।

नैनीताल/उतराखंड 09 अगस्त। जिलाधिकारी वंदना ने जिला कार्यालय नैनीताल में विभागवार की जा रही समीक्षा बैठकों के तहत मंगलवार को महिला कल्याण, बाल विकास एव सेवायोजन विभागों की लम्बित शिकायतें एवं समस्याओ के अलावा विभागीय जन-उपयोगी योजनाओं, क्रियाकलापों की प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारिंयो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डीएम ने महिला कल्याण विभाग की समीक्षा के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी को प्रत्येक दिन पेंशन एव अन्य योजनाओ का पोर्टल पर प्राप्त आवेदनो की मानिटरिंग के अलावा सामाजिक योजनाओं का मूल्यांकन भी करना सुनिश्चित करे साथ ही जनपद में महिलाओं एवम बच्चों के लिए संचालित एनजीओ, संस्थानो का निरीक्षण कर बच्चों की समस्याओ एवम दी जा रही सुविधाओं की भी जानकारी लेना सुनिश्चित करें।
सेवायोजन की समीक्षा के दौरान डीएम ने सेवायोजन अधिकारी को
इंडस्ट्रियल, होटल, पर्यटन, मल्टीप्लेक्स आदि नियोक्ता संस्थाओं के साथ समन्वय कर पंजीकृत लाभार्थियों को रोजगार से जोड़ने के निर्देश दिए। इसके अलावा डीएम ने सम्बन्धित अधिकारी को तीन दिन के भीतर एक महीने के अंतर्गत किए जाने वाले कार्यों का एक्शन प्लान उपलब्ध कराने के निर्देश दिए ।
बाल विकास विभाग की समीक्षा के दौरान डीपीओ द्वारा विभाग की योजनाओ की सही-सही जानकारी न देने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित को नोटिस देने के आदेश दिए एवम अगली बैठक मे सम्पूर्ण जानकारी के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी वर्षा, जिला सेवायोजन अधिकारी शंकर गोरा अर्थ एवं संख्या अधिकारी मुकेश नेगी आदि मौजूद थे।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को स्‍मरण किया।

rktvnews

जुग जुग जियस मोर भईया ए राम!

rktvnews

रामगढ़:पीवीयूएनएल पावर प्लांट चालू करने को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ बैठक का आयोजन।

rktvnews

बिहार:दशमेश पिता गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 358वें प्रकाश पर्व में शामिल हुए मुख्यमंत्री।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने हिमालयन सांस्कृतिक केन्द्र द्वारा आयोजित सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

rktvnews

रक्षा बंधन सिर्फ रक्षा ही नही आपसी सद्भाव का भी प्रतीक हैं: डॉ जितेंद्र शुक्ला

rktvnews

Leave a Comment