RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु किया गया आश्वास्त, कई आवेदनों का हुआ ऑन द स्पॉट समाधान।

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)26 मई।जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन ने समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
जन शिकायत निवारण दिवस में राशन कार्ड, बकाया राशि भुगतान, दुकान आवंटन, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, बिजली एवं पानी का कटा हुआ कनेक्शन बहाल करने, चिकित्सीय सहायता, सार्वजनिक शौचालय की साफ-सफाई, आरटीई के तहत नामांकन, जन्म प्रमाण पत्र, नाली निर्माण, छात्रवृत्ति, दिव्यांग पेंशन, शस्त्र लाइसेंस, पारिवारिक विवाद एवं जमीन विवाद समेत विभिन्न मामलों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। साथ ही अन्य सामाजिक एवं जनहित से सम्बंधित ज्ञापन भी नागरिकों ने उपायुक्त के समक्ष रखा।
उपायुक्त ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है। सभी विभागीय पदाधिकारी संवेदनशीलता के साथ प्राप्त आवेदनों पर कार्रवाई करें तथा लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें।

Related posts

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान ने जनता दरबार के माध्यम से मिलने आए आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

बक्सर:बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के लोकसभा चुनाव की तैयारियों को ले विडियो कांफ्रेंसिंग की बैठक में डीएम और एसपी हुए शामिल।

rktvnews

आईआईसीसी का नेतृत्व ग़ैर-राजनीतिक और ग़ैर-विवादास्पद व्यक्ति करे: अफ़ज़ल अमानुल्लाह

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 9347 लाभुकों का चयन।

rktvnews

देवघर:जनता दरबार के माध्यम से अपर समाहर्ता ने किया ऑन द स्पॉट कई समस्याओं का समाधान।

rktvnews

लोकप्रिय ब्रांड कैंटाबिल ने रोहिणी में अपने दो नए स्टोर किए लॉन्च।

rktvnews

Leave a Comment