RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

भोजपुर में पशुपालन व कृषि में सरकारी योजनाओं के प्रति कृषकों में जागरूकता बढ़ाना जरूरी : डॉ.रणवीर कुमार

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)27 जुलाई।भोजपुर में बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के विस्तार विभाग द्वारा संचालित “कृषि ज्ञान वाहन” ने कृषि विज्ञान केन्द्र, भोजपुर, आरा के समन्वयन में 22 से 25 जुलाई 2025 तक भोजपुर जिले के बिहियां, शाहपुर, जगदीशपुर और आरा प्रखंडों में भ्रमण कर किसानों को वैज्ञानिक पशुपालन और विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया।इस अभियान में डॉ. रणवीर कुमार विशेषज्ञ, पशु चिकित्सा विभाग ने पशुओं में रोगों की रोकथाम और नियंत्रण के प्रभावी उपायों पर किसानों को विस्तृत जानकारी दी। वहीं, डॉ. आलोक भारती वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र, भोजपुर ने डेयरी, बकरी पालन, मुर्गी पालन एवं सूकर पालन की वैज्ञानिक पद्धतियों पर चर्चा की और किसानों को वर्षा ऋतु में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी।
टीम में डॉ. विकास सिंह बागवानी वैज्ञानिक, केवीके भोजपुर भी शामिल थे, जिन्होंने किसानों को इस मौसम में सब्ज़ियों की उन्नत खेती करने और उनमें लगने वाले कीट तथा बीमारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दीं।कार्यक्रम के समन्वयक युवा प्रोफेशनल अमित सिंह ने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही पशुपालन से जुड़ी योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी और किसानों को उनसे लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया।
कृषि ज्ञान वाहन” में एक इनबिल्ट टीवी स्क्रीन लगी थी, जिसमें पशुपालन, बागवानी और वैज्ञानिक खेती से जुड़ी जागरूकता वीडियो दिखाई गईं। इस नवाचार से ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों की उत्सुकता बढ़ी और उन्होंने पशुपालन की नई तकनीकों को रुचि से सीखा।
ग्रामीण किसानों ने इस पहल की सराहना की और बताया कि वर्षा ऋतु में पशुपालन के वैज्ञानिक उपायों की जानकारी उन्हें बहुत उपयोगी लगी। “कृषि ज्ञान वाहन” भोजपुर में ग्राम-स्तर पर वैज्ञानिक जागरूकता फैलाने की दिशा में एक सशक्त पहल बनकर उभरा है।

Related posts

मध्यप्रदेश समावेशी विकास, नवाचार और जनकल्याण के दृढ़ संकल्प के साथ निरंतर बढ़ रहा आगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

नवरात्री के चतुर्थ दिवस आदि शक्ति माँ दुर्गा के कूष्मांडा स्वरूप की उपासना विधि एवं समृद्धि पाने के उपाय।

rktvnews

सारण: डीएम ने लोक शिकायत के मामलों की सुनवाई करते हुए किया समाधान।

rktvnews

भोजपुर:बजट की समीक्षा पर फुटाब ने की नाराजगी व्यक्त।

rktvnews

नारनौल:एडीसी ने स्लम जागृति ओपन शेल्टर होम का किया त्रैमासिक निरीक्षण।

rktvnews

बेटी के विवाह की दूसरी वर्षगांठ पर एक निर्धन कन्या का विवाह।

rktvnews

Leave a Comment