RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:निर्बाध विद्युत आपूर्ति हेतु लगाया गया पूर्वी गुमटी PSS में एक अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)25 मई।आज पूर्वी गुमटी PSS में एक अतिरिक्त 10 MVA का पावर ट्रांसफार्मर को नो लोड पर चार्ज किया गया। विद्युत कार्यपालक अभियंता, आरा ई0 निखिल कुमार ने बताया कि पूर्वी गुमटी PSS में पूर्व से दो 10 MVA का पावर ट्रांसफार्मर से विद्युत आपूर्ति हो रही थी। गर्मी में लोड बढ़ने के कारण आम उपभोक्ताओं को बिजली ट्रीपिंग, लो भोल्टेज कि शिकायतों का सामना करना पड़ रहा था। एक अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर लग जाने से *बघउतपुर एवं आनंद नगर , सपना सिनेमा रोड , नेहरू नगर , श्री टोला , बस स्टैंड , रस्सीबागन, जवाहर टोला, शिवपुर, करमन टोला , नवादा, मठिया, महादेवा रोड, जेल रोड , चरखंबा गली, सपना सिनेमा रोड , सदर हॉस्पिटल , P मेहरा रोड , मिल रोड के आसपास के क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को लो भोल्टेज एवं बिजली ट्रिपिंग की समस्याओं से निदान मिल जाएगा। वर्तमान में पावर ट्रांसफार्मर को नो लोड पर चार्ज कर दिया गया। एक से दो दिन में लोड बटवारा का कार्य भी पूर्ण कर लिया जाएगा तदोपरांत उपभोक्ताओं को उससे बिजली मिलनी शुरू हो जाएगी। इस तरह की अन्य जगहों की समस्याओं हेतु भी विभाग कार्य कर रही है। जिसमे उपभोक्ताओं का सहयोग अपेक्षित है। विद्युत कार्यपालक अभियंता ने सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि बिजली के दुरुपयोग पर रोक लगाई जाए। जरूरी नही है तो वैसे विद्युत उपकरण को बंद रखा जाय। AC 26° पर चलाया जाए। वर्तमान में बिजली की खपत बढ़ जाने से कई स्थानों पर केबल में आग लगने, ट्रांसफार्मर जलने की समस्या बढ़ गई है। इस समस्या को आम उपभोक्ता के सहयोग से भी दूर किया जा सकता है। इसके लिये उपभोक्ता पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अपने छत पर सोलर पैनल लगाकर विद्युत की खपत कम करने एवं ट्रांसफार्मर को ओभर लोड से बचाने हेतू अपना सहयोग प्रदान कर सकते है। बिजली उपभोक्ताओं के विद्युत संबंधित शिकायतों को दूर करने हेतु 24X7 फ्यूज काल सेंटर कार्यरत है। उपभोक्ता फ्यूज कॉल सेंटर नंबर 7033095836, 9031052524 अथवा 1912 पर ऑन लाइन शिकायत दर्ज करा सकते है।

Related posts

राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस समारोह ,पुलिसकर्मी सही मायनों में समाज के असली नायक: मुख्यमंत्री

rktvnews

बिहार : बहनों ने भाई की कुशलता के लिए किया भाई दूज।

rktvnews

ज़ॉफ़ ने जेएम फाइनेंशियल प्राइवेट इक्विटी से सीरीज़ ए फंडिंग में 40 करोड़ रुपए जुटाए।

rktvnews

एनसीपीसीआर ने पॉक्सो कानून की धारा 39 के अंतर्गत सहायक व्यक्ति के संबंध में आदर्श दिशानिर्देशों के मसौदे पर चर्चा और विचार-विमर्श के लिए परामर्श बैठक की।

rktvnews

गिरिडीह:साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन, प्राप्त शिकायतों पर जांचोपरांत यथोचित कारवाई का मिला आश्वासन।

rktvnews

ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय आरा के नन्हे वैज्ञानिक बच्चों ने किया शानदार प्रदर्शन।

rktvnews

Leave a Comment