RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्यों ने किया विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण

आरा /भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)23 मई।बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य संगीता ठाकुर एवं डॉ० ज्योति कुमारी द्वारा भोजपुर स्थित विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान (Specialised Adoption Agency) एवं कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, आरा का निरीक्षण किया गया।
विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान के निरीक्षण के दौरान सदस्यों ने संस्थान में रह रहे बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बच्चों के लिए उपलब्ध चिकित्सा सुविधा, भोजन, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था एवं कर्मियों की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान संस्थान की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए सदस्यों ने संस्थान के कर्मियों को दत्तक दिए गए बच्चों का नियमित फॉलो-अप सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
इसके उपरांत सदस्यों द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, आरा का भी निरीक्षण किया गया। विद्यालय पहुंचने पर छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया गया। इस दौरान माननीय सदस्यों ने छात्राओं से संवाद स्थापित कर उनकी दैनिक दिनचर्या, पठन-पाठन एवं विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सहायक निदेशक, सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई भोजपुर, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यगण, शिक्षा विभाग के कार्यक्रम पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Related posts

चतरा:अदावा जमा निस्तारण हेतु DFS व RBI की ओर से जागरूकता शिविर आयोजित।

rktvnews

वैशाली:सभी प्रखंडों में सघन जांच एवं निरीक्षण जारी रहेगा, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई : जिला पदाधिकारी

rktvnews

भोपाल:परंपरा और स्वावलंबन की अनूठी मिसाल बनी बालाघाट की नसीबा खान

rktvnews

इंटर का परिणाम उत्साह वर्धक- प्राचार्या प्रो आभा सिंह।

rktvnews

उज्जैन:सिंहस्थ_2028 के प्रगतिरत कार्यों की संभागायुक्त श्री गुप्ता ने की समीक्षा ।

rktvnews

अवैध अफीम की खेती पर मध्यप्रदेश पुलिस का बड़ा प्रहार : 3 करोड़ रुपये से अधिक की 7890 किलोग्राम फसल जब्त।

rktvnews

Leave a Comment