RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

भाजपा भोजपुर ने मनाई पंo दीनदयाल उपाध्याय की जयंती! पंo जी के विचारों आगे बढ़ा रहें माननीय प्रधानमंत्री:दुर्गाराज

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 25 सितंबर। आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय बामपाली मे एकात्म मानववाद विचारधारा के सूत्रधार, जनसंघ के अध्यक्ष,प्रखर राष्ट्रवादी पं. दीनदयाल उपाध्याय की 107 वीं जयंती मनाया गया। उक्त दौरान पं. दीनदयाल उपाध्याय के तैलीय चित्र पर उपस्थित लोगो द्वारा पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन कर श्रद्धांजली दी।
तत्पश्चात जिलाध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता मे एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमे वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पं.दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन बहुत संघर्ष मे बीता।बचपन से ही वे कष्ट मे रहे।असमय उनके परिवार के सदस्यो से उनका साथ छुटते चला गया,लेकिन वे कभी विचलित नही हुए। राष्ट्र के लिए जीवनपर्यंत कार्य करते रहे। उनके एकात्म मानववाद की विचारधारा प्रचलित हुई, जिसे आज सभी जगह ग्रहण किया जा रहा है। उनका विचार था समाज के अंतिम पायदान पर बैठा ब्यक्ति का विकास हो और समाज की मूलधारा मे साथ चले। आज उन्ही के विचारधारा को आगे बढाने का कार्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा किया जा रहा है। समाज के सभी वर्गो के विकास के साथ सबका साथ,सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूलमंत्र के साथ केन्द्र की भाजपा सरकार राष्ट्रहित मे कार्य कर रही है। पं. दीनदयाल उपाध्याय जनसंघ के संस्थापक सदस्य के साथ अध्यक्ष भी रहे। उन्होने देश और देश के लोगो के लिए अपना बलिदान दिया।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा सभी मंडलो मे पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाया गई।
जयंती समारोह मे ईं.धीरेन्द्र सिंह,उदय प्रताप सिंह,सतीश भट्ट,लव पांडेय, राकेश सिंह,पुनम कुशवाहा, मिथिलेश कुशवाहा, संजय कुमार सिंह, विनय बेलाऊर, रमेश कुमार कर्ण,राहुल सिंह, मणीशंकर राय,प्रहलाद राय, अजय गुप्ता, ज्योति कुशवाहा, मणीभूषण,अरूण पांडेय सहित कार्यकर्ता शामिल थे।

Related posts

भोजपुर पुलिस के चांदी थाना ने घटना के पूर्व अपराधी को अवैध हथियार संग किया गिरफ्तार।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे का उद्घाटन किया।

rktvnews

हनुमानगढ़:महिला दिवस पर व्यापार मंडल धर्मशाला में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित!उत्कृष्ट कार्य करने वाली 39 महिला कार्मिकों को किया गया सम्मानित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 31 अगस्त 26

rktvnews

मध्यप्रदेश सरकार के दो वर्ष:मुख्यमंत्री डॉ. यादव के ऐतिहासिक निर्णय और नीतियों से प्रदेश में हुई परिवर्तन के नये दौर की शुरूआत।

rktvnews

शराब के साथ दो गिरफ्तार, गए जेल।

rktvnews

Leave a Comment