RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

जगजीवन राम

जगजीवन राम

शोभी-वासन्ती के जग्गु, एक दिन बन गये जगजीवन;
चन्दवा की माटी ने दिया, देश को अपना नव जीवन।
छुआछूत का भेद मिटाने का, बीड़ा को थामा था;
दलितो, पिछड़ों के आँसू पोछने, का जिम्मा को थामा था।
फिर गंगाजल से क्यों धोया भोले को,
छूआ वो भी तो बम भोला था।
सोच अगर यह मिटा नहीं तो, कैसे मिटे जो फैला एक फफोला था;
पीछे जिसके अपार जनता हो, कैसे कोई कहे, अकेला था।
हरित क्रांति को लाकर तुमने, कृषकों में हर्ष भरा था;
पी.एल. 480 को ठेंगा दिखालाकर, भूखे उदरों को तू ही भरा था।
तूहीं संतरी, तूहीं प्रहरी,
योद्वा सन 71 का, तुम पर है अभिमान;
आत्म समर्पण किया पाक था,
तेरे कौशल ने चूर किया था उसका मान।
श्रमिक संगठनों को लाया तुमने, एक छतरी के अंदर;
श्रमशक्ति का तेरा चिन्तन, दे मर्यादा, श्रम को,
रोक दिया था उठा बवन्डर।
नमन तुम्हें हे जगजीवन, नमन तुम्हारे चिन्तन को,
जोश बढ़ाना हे जगजीवन, नमन तुम्हारे चिन्तन को।

रचनाकार डॉ कृष्ण दयाल सिंह
(उक्त कविता डॉ कृष्ण दयाल सिंह रचित नाटक और कविता संग्रह यथावत से ली गई है,लेखक वर्तमान में आरा के वरिष्ठपुरी में निवास करते है,संपर्क:9570805395)

Related posts

दुमका:SIR-2026 की प्रगति की उपायुक्त ने की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी लाने का निर्देश।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 13 अक्टूबर 24

rktvnews

रायपुर : मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज देवेंद्रनगर के मतदान केंद्र पहुँच कर सपरिवार अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

rktvnews

राजस्थान:आंगनबाड़ियों में सप्ताह में तीन बार दूध देने की बजट घोषणा को लागू करे : उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी

rktvnews

वैशाली:महाराष्ट्र के दंपत्ति ने दत्तक ग्रहण पूर्व पालक देख रेख़ हेतु नवजात को लिया गोद।

rktvnews

जिलाधिकारी ने विभाग के अधिकारियों संग किया क्षेत्र भ्रमण।

rktvnews

Leave a Comment