RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : सशक्त स्थायी समिति का चुनाव 29 मई को! शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड पार्षद करेंगे चुनाव।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 22 मई। भोजपुर जिला के शाहपुर नगर पंचायत के पावर सेंटर सशक्त स्थायी समिति का चुनाव 29 मई 2026 को शाहपुर प्रखंड मुख्यालय मे होगा। नगर पंचायत के वार्ड पार्षद ही इस चुनाव मे भाग लेंगे। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह जिला पदाधिकारी, भोजपुर ने पत्रांक 844 दिनांक 20/5/2026 के माध्यम से सभी वार्ड पार्षदों को सुबह आठ बजे अनिवार्य रूप से निर्धारित स्थल पर उपस्थित होने का फरमान जारी किया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह जिला पदाधिकारी, भोजपुर ने राज्य निर्वाचन आयोग, बिहार पटना के पत्रांक 1908 दिनांक 19/5/2026 के प्रसंग के आलोक मे पत्र निर्गत किया है। इस वर्ष 12/03/2026 को बिहार गजट के माध्यम से बिहार नगरपालिका संशोधन अधिनियम 2026 द्वारा बिहार नगर पालिका अधिनियम 2007 की धारा 21(3) एवं 27 (3) मे संशोधन के उपरांत विभागीय अधिसूचना संख्या 1187 दिनांक 02/04/2026 के आलोक मे भोजपुर जिला अंतर्गत नगर निकाय के सशक्त स्थाई समिति सदस्यों के निर्वाचन के लिए दिनांक 29/05/2026 को तिथि निर्धारित की गई है।

Related posts

21 मार्च 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

गोपालगंज:निर्वाचक सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के गतिविधियों के संदर्भ में बैठक आयोजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हैदराबाद में सफ्रान एयरक्राफ्ट इंजन सर्विसेज इंडिया सुविधा का उद्घाटन किया।

rktvnews

सारण:जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने लोकसभा आम निर्वाचन से संबंधित तैयारियों को लेकर की बैठक।

rktvnews

देवघर:उप विकास आयुक्त ने किया मोहनपुर प्रखंड का निरीक्षण।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने ली स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment