RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका: उपायुक्त ने जनगणना के प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)22 मई।समाहरणालय परिसर से उपायुक्त-सह-प्रधान जनगणना पदाधिकारी अभिजीत सिन्हा द्वारा जनगणना 2027 से संबंधित प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि जनगणना देश की सबसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक एवं सांख्यिकीय प्रक्रिया है, जिसके आधार पर सरकार द्वारा विभिन्न विकास योजनाओं, संसाधनों के वितरण एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जाती है। उन्होंने बताया कि जनगणना 2027 के प्रथम चरण अंतर्गत मकानसूचिकरण का कार्य 16 मई से 14 जून तक जिले में संचालित है। इस दौरान प्रगणक घर-घर जाकर प्रत्येक मकान एवं परिवार से संबंधित जानकारी एकत्रित करेंगे।
उपायुक्त ने बताया कि इस प्रक्रिया में कुल 33 प्रश्न शामिल किए गए हैं, जिनका उत्तर प्राप्त कर प्रगणक HLO App के माध्यम से ऑनलाइन प्रविष्ट करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी सूचनाएँ पूर्णतः गोपनीय रखी जाएंगी तथा इनका उपयोग केवल सरकारी एवं सांख्यिकीय उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।
उन्होंने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि अपने क्षेत्र में आने वाले प्रगणकों को आवश्यक सहयोग प्रदान करें तथा अपने मकानों को अनिवार्य रूप से सूचीबद्ध कराएँ। उन्होंने कहा कि सही एवं अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है, ताकि भविष्य की योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों तक प्रभावी रूप से पहुँच सके।

Related posts

भोजपुर:राजद नेताओं ने नाव से किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, शासन पर लगाया आरोप।

rktvnews

01 जुलाई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

गिरीडीह:40वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप, उड़ीसा में आयोजित।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मीडिया और सिनेमा की समाज में महत्वपूर्ण भूमिका : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

rktvnews

राजधानी रांची को क्राइम कैपिटल बनने से रोके मुख्य्मंत्री : प्रतुल शाह देव

rktvnews

बक्सर:जिला सड़क सुरक्षा समिति, भूमि विवाद, विधि व्यवस्था, खनन विभाग, मद्य निषेध, लोक सेवा केन्द्र एवं लोक शिकायत की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment