
शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 22 मई। भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के गौतम नगर स्थित श्री त्रिदण्डी देव राजकीय डिग्री महाविद्यालय मे बोनाफाइड जर्नलिस्ट सोसाइटी द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 (एनइपी- 2020) के तहत एक दिवसीय कार्यशाला एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य विषय विद्यार्थियों को 120 घंटे के अनिवार्य इंटर्नशिप कार्यक्रम के संबंध मे विस्तृत जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम में महाविद्यालय के एक हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। शैक्षणिक सत्र 2024-28 के विद्यार्थियों को सेमेस्टर-V के अंतर्गत इंटर्नशिप पेपर, उसकी कार्यप्रणाली, मूल्यांकन प्रक्रिया तथा व्यावहारिक उपयोगिता के संबंध मे जानकारी दी गई। विद्यार्थियों की बड़ी संख्या को ध्यान मे देखते हुए कार्यशाला का आयोजन चार अलग-अलग सत्रों में किया गया। प्रत्येक सत्र मे लगभग 250 से 300 विद्यार्थियों की उपस्थिति रही। इनमे से तीन सत्र विशेष रूप से छात्राओं के लिए आयोजित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. गुलाब फलाहारी ने अपने संबोधन मे कहा कि नई शिक्षा नीति विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, कौशल उन्नयन तथा व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ावा देने पर विशेष बल देती है। उन्होंने कहा कि इंटर्नशिप कार्यक्रम विद्यार्थियों को समाज, परिवेश एवं कार्यसंस्कृति को निकट से समझने का अवसर प्रदान करेगा जिससे उनमें नेतृत्व क्षमता, सामाजिक सहयोग तथा उत्तरदायित्व की भावना विकसित होगी। इस अवसर पर बोनाफाइड जर्नलिस्ट सोसाइट के मुख्य परियोजना निदेशक (अकादमिक) प्रो. संजय कुमार, क्षेत्र समन्वयक डॉ. अरविन्द कुमार सिंह, संस्था के सचिव सह मुख्य परियोजना निदेशक (प्रशासनिक) मुकेश कुमार सिन्हा एवं कोषाध्यक्ष समीर श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने इंटर्नशिप कार्यक्रम के विभिन्न चरणों रिसर्च, डेटा कलेक्शन, विश्लेषण, रिपोर्ट लेखन, प्रस्तुतीकरण एवं तकनीकी प्रक्रियाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। साथ ही विद्यार्थियों को यह भी बताया गया कि इंटर्नशिप केवल शैक्षणिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि व्यावहारिक अनुभव अर्जित करने एवं भविष्य की संभावनाओं को सुदृढ़ करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उल्लेखनीय है कि वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय द्वारा पहली बार किसी संस्था को विश्वविद्यालय स्तर पर इंटर्नशिप कार्यक्रम के संचालन हेतू नामित किया गया है। इस क्रम मे बोनाफाइड जर्नलिस्ट सोसाइटी को विश्वविद्यालय के चारों जिलों के अंगीभूत एवं वित्तपोषित महाविद्यालयों मे एनइपी -2020 के तहत यूजी विद्यार्थियों के इंटर्नशिप कार्यक्रम के संचालन की जिम्मेदारी प्रदान की गई है। कार्यक्रम मे उपस्थित शिक्षकों में डॉ. मनीष कुमार, डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. अबुल कलाम, डॉ. रूपेश कुमार, अजीत कुमार राम, डॉ. आस्था कुमारी, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. संतोष कुमार तिवारी, डॉ. शीतल शर्मा, डॉ. अम्बरीष गौतम, डॉ. रणधीर सिंह, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. छाया कुमारी, डॉ. सैय्यद मुर्शीद फैज, डॉ. बुद्धदेव राम, डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. अफरीन बानो, डॉ. नवल किशोर प्रसाद एवं डॉ. भगवान मिश्रा सहित महाविद्यालय के कर्मियों रंजन तिवारी, चंदन तिवारी, प्रद्युम्न तिवारी, सुशील ठाकुर, दीपक ठाकुर, पूजा मिश्रा, प्रकाश चौबे, गोपाल उपाध्याय, शत्रुघ्न तिवारी, रोहित पासवान, मुन्ना यादव आदि शामिल थे।
