RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता की।

वैशाली/ बिहार 01 जूलाई।30 जून को जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति के बैठक करते हुए जिलाधिकारी के द्वारा वेंडिंग जोन के बाहर ठेला व खोमचा लगाने वाले दुकानदारों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर तीन दिनों के लिए ठेला जब्त की कार्रवाई करने का निदेश दिया गया ताकि लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझना ना पड़े। खासकर गांधी चौक, रामाशीष चौक, स्टेशन रोड, अस्पताल रोड, राजेन्द्र चौक स्थित नो वेंडिंग जोन से ठेला वालों को हटाकर वेंडिंग जोन में शिफ्ट कराने की बात कही गयी।

सड़क दुर्घटनाओं में घायल व मृतकों के आकड़ों का डीएम ने समीक्षा की और सभी कारगर उपाय कर इसमें कमी लाने के लिये माइक्रो प्लान बना कर कार्य करने की आवश्यकता बताई गई। बैठक के दौरान शहर के अंदर गांधी चौक समेत चिन्हित जगहों पर ट्रैफिक लाइट लगाने के लिए समिति सदस्यों के साथ चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि बीएसएनएल गोलंबर के सौर्न्दीकरण के बाद अब शहर के अंदर ट्रैफिंक लाइट लगना जरूरी हो गया है।

ब्लैक स्पॉट की समीक्षा के दौरान डीएम के द्वारा हाईवे पेट्रोलिग, फ्लोरोसेंट स्टीकर, साईनेज, गति सीमा व घनी आबादी का बोर्ड, कनवेक्स मिरर इत्यादि के लगाये जाने का निदेश दिया गया। इसके अतिरिक्त सड़क दुघर्टना में घायल पीड़ितों की मदद करने वाले गुड सेमेरिटन को चिन्हित कर पुरस्कृत करने की बात कही गयी।

समीक्षा के दौरान एनएच के अधिकारी ने बताया कि एनएच पर होने वाले सड़क हादसों को लेकर टॉल फ्री नंबर 1033 जारी किया है। इस नंबर पर कॉल करने पर एम्बुलेंस या अन्य मांगी गई सुविधा की मदद मिलती है।

Related posts

चतरा:बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता: “आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” कार्यक्रम में चतरा ज़िला आगे।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:SIR-2026: मैपिंग के लिए अब एक दिन शेष, जागरूकता रथ को उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘गुलाल’ होली विशेषांक का विमोचन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

सोनपुर मेला: आपदा प्रबंधन जागरूकता के लिए विविध गतिविधियाँ जारी।

rktvnews

भोजपुर: बाल विवाह,महिला एवं लिंग आधारित हिंसा के खिलाफ प्राथमिक विद्यालय बरडीहा में चला जागरूकता अभियान।

rktvnews

Leave a Comment