RK TV News
खबरें
Breaking News

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘गुलाल’ होली विशेषांक का विमोचन।

RKTV NEWS/रायपुर(छत्तीसगढ़)28फरवरी।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में ‘गुलाल’ होली विशेषांक का विमोचन किया। वरिष्ठ पत्रकार  जगजीत सिंह द्वारा प्रकाशित इस विशेषांक में होली पर्व के सांस्कृतिक, सामाजिक और साहित्यिक पक्षों को समाहित किया गया है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, भाईचारे और भारतीय परंपराओं की जीवंत अभिव्यक्ति का पर्व है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रकाशन हमारी लोकसंस्कृति और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मुख्यमंत्री ने इस रचनात्मक पहल के लिए प्रकाशक और उनकी टीम को बधाई दी।
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, दीपक विश्वकर्मा, नदीम मेमन तथा श्रमजीवी गिल्ड फाउंडेशन के अध्यक्ष आर.के. गांधी उपस्थित थे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग:13 नवंबर 23

rktvnews

चतरा:गणतंत्र दिवस की अंतिम तैयारियों का उपायुक्त व एसडीपीओ सिमरिया ने लिया जायजा।

rktvnews

नई शिक्षा नीति 2020 समाज के हाशिए पर खड़े तबकों को शिक्षा से वंचित कर दिया है : सुदामा प्रसाद

rktvnews

बिहार:बिहार विधानसभा उपचुनाव के नतीजे पर प्रशांत किशोर की प्रतिक्रिया, बोले – जन सुराज को पहले चुनाव में 10 प्रतिशत वोट मिला है, आगे और मेहनत और प्रयास करेंगे।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पंचायती राज राज्यमंत्री की माताजी तथा विधायक पितलिया की माताजी को दी श्रद्धांजलि।

rktvnews

भोजपुर:डूबने से दो की मौत, एक शव बरामद! दूसरे की खोज जारी।

rktvnews

Leave a Comment