आरा/भोजपुर 06 सितंबर।स्थानीय बाजार समिति,अमर शहीद जगदेव प्रसाद शहादत के 49 वा वर्षगांठ पर
उनके प्रतिमा स्थल जगदेव नगर में बुधवार को माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
माल्यार्पण कार्यक्रम की अध्यक्षता भोजपुर जिला जनता दल यूनाइटेड अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष भोला शंकर पाल ने की ।
अमर शहीद जगदेव प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए जनता दल यूनाइटेड अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद सिंह चंद्रवंशी ने कहा कि आज का दिन जगदेव बाबू का शहादत दिवस 1857,1942, 1947, 1950, 1974,1977 और आजाद भारत के मंडल मसीहा , स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों,शहीदों और महान् विभूतियों में ऐतिहासिक आदर्श पुरुष शोषित, पीड़ित समाज के प्रणेता अमर शहीद जगदेव बाबू का संघर्ष और उनका याद करो कुर्बानी,की बात कही।
भोला शंकर पाल ने कहा कि अमर शहीद जगदेव बाबू की याद में गांव गरीब खेत मजदूरों,किसानों और नवजवानों को एकजूट होकर आगामी 2024 का लोक सभा चुनाव में भाजपा के केंद्रीय सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध प्रदर्शन करने और उनके याद में संकल्प लेने की बात दोहराई ।
माल्यार्पण कार्यक्रम में छात्र_
नवजवान शिशु कुमार ने कहा कि
हम सभी छात्र_युवा शक्ति को गांव गांव में प्रेरणा श्रोत क्रांति वीर अमर शहीद जगदेव प्रसाद कीआवाज को बुलंद करने के लिए नवजवानों को एकजूट करने की
आवश्यकता पर बल के साथ साथ जन संपर्क अभियान कार्यक्रम आयोजित करने और माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार सरकार की उपलब्धियों को लेकर गांव गांव में जाकर जागरूकता अभियान शुरू करने की बात कही।
इस अवसर पर प्रमुख लोगो में उमेश कुमार,मंगल जी,कर्म पाल शामिल थे।
