RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

गोपालगंज:निर्वाचक सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के गतिविधियों के संदर्भ में बैठक आयोजित।

गोपालगंज/बिहार 06 जनवरी।आज समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिला पदाधिकारी, गोपालगंज डॉ0 नवल किशोर चौधरी (भा0प्र0से0) की अध्यक्षता में सभी मान्यताप्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि एवं इस जिला के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के साथ अर्हत्ता तिथि 01.01.2024 के आधार पर निर्वाचक सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के गतिविधियों के संदर्भ में बैठक की गई।
उक्त बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिला पदाधिकारी, गोपालगंज द्वारा उपस्थित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए बताया गया कि DSEs/PSEs का निष्पादन, मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के पूर्व, करने हेतु भारत निर्वाचन आयोग के पत्रांक 23/2023 -ERS(Vol-III) दिनांक 26.12.2023 द्वारा पुनरीक्षण गतिविधियों के समय सारणी को परिवर्तित किया गया है, जिसके अनुसार दावा एवं आपत्ति के निष्पादन हेतु दिनांक-26.12.2023 पूर्व से निर्धारित तिथि को बढ़ाकर दिनांक 12.01.2024 को निर्धारित किया गया है। साथ ही मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन हेतु पूर्व निर्धारित तिथि दिनांक 05.01.2024 को बढ़ाकर 22.01.2024 निर्धारित किया गया है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी द्वारा इस जिला में PSE एवं DSE के विवरण से सभी को अवगत कराया गया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि उपरोक्त सभी मामलों पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है, और निर्धारित समय के अंदर DSE/PSE का निष्पादन कर दिया जायेगा।
भारतीय जनता पार्टी से सभी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए बी0एल0ए0-1 का नियुक्ति पत्र प्राप्त है, लेकिन बी0एल0ए0-2 का नियुक्ति पत्र प्राप्त नहीं है। राष्ट्रीय जनता दल की ओर से सभी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए बी0एल0ए0-2 का नियुक्ति पत्र प्राप्त है। भाकपा (माले) की ओर से भोरे विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत कुल 111 मतदान केन्द्रों के लिए बी0एल0ए0-2 की सूची प्राप्त है।
भारतीय जनता पार्टी की ओर से उपस्थित प्रतिनिधि द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा हथुआ, भोरे, बैकुण्ठपुर एवं कुचायकोट के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को बी0एल0ए0-2 की सूची/नियुक्ति पत्र उपलब्ध करा दिया गया है और शेष दो विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों का भी बी0एल0ए0-2 की सूची/नियुक्ति पत्र उपलब्ध करा दिया जायेगा।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिला पदाधिकारी, गोपालगंज द्वारा सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के जिला अध्यक्ष/जिला सचिव से अनुरोध किया गया कि कृपया सभी विधान सभा के लिए बी0एल0ए0-1 एवं सभी मतदान केन्द्रों के लिए बी0एल0ए0-2 का नियुक्ति पत्र विहित प्रपत्र में संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को उपलब्ध करा दें जिसे निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी द्वारा गूगल शीट पर अपलोड किया जा सके। निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को निदेश दिया गया कि मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों से बी0एल0ए0 का नियुक्ति पत्र प्राप्त कर उसे शीघ्र गूगल शीट पर अपलोड करने की कार्रवाई सुनिश्चित करें।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिला पदाधिकारी, गोपालगंज द्वारा बताया गया कि पुनरीक्षण गतिविधियों के तहत इस जिला में बी0एल0ओ0/सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी/निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं जिला प्रशासन द्वारा बहुत ही अच्छी तरह कार्य करते हुए दिनांक 28.10.2023 से 05.01.2024 तक इस जिला में प्रपत्र-6 कुल 1,01,971, प्रपत्र-7 कुल 55,778 तथा प्रपत्र-8 कुल 41,745 प्राप्त किये गये है, जिनमें से अधिकांश का निष्पादन हो चुका है और शेष का निर्धारित तिथि तक हो जायेगा।
यह भी बताया गया कि उपरोक्त के अतिरिक्त दिनांक 01.06.2023 से 27.10.2023 तक इस जिला में प्रपत्र-6 कुल 36,533, प्रपत्र-7 कुल 41,378 तथा प्रपत्र-8 कुल 8,167 प्राप्त किये गये है, जिसका निष्पादन हो चुका है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिला पदाधिकारी, गोपालगंज द्वारा बताया गया कि 17 वर्ष के युवा जिनका नाम मतदाता सूची में जोड़ने हेतु प्रपत्र-6 प्राप्त किया गया है, वैसे सभी आवेदन पत्रों का निष्पादन अर्हता तिथि पूर्ण होने पर करा दिया जायेगा तथा युवाओं का नाम मतदाता सूची में जुट जायेगा जो आगामी लोक सभा निर्वाचन, 2024 में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिला पदाधिकारी, गोपालगंज द्वारा उपस्थित सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया गया कि वे दिनांक 22.01.2024 को मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के उपरान्त मतदाता सूची देखकर यह सुनिश्चित हो ले कि किसी सुयोग्य मतदाता का नाम छूटा तो नही है, और यह भी सुनिश्चित हो ले कि DSE/PSE के निष्पादन के क्रम में किसी सुयोग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची से विलोपित तो नही हो गया है और अगर ऐसा मामला उनके प्रकाश में आता है तो तुरंत साक्ष्य सहित प्रपत्र-6 भरवा दें जिससे उक्त मतदाता का नाम ससमय मतदाता सूची में जुट जाय।
उपस्थित सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा मतदाता सूची के पुनरीक्षण के तहत गतिविधियों पर संतोष व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन के कार्य को सराहनीय बताया गया एवं पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया।

Related posts

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सीबीएसई को तकनीकी चुनौतियों से निपटने में सहायता के लिए आईआईटी विशेषज्ञों को नियुक्त करने के निर्देश जारी किए हैं।

rktvnews

पटना:गृह विभाग में “महिला सुरक्षा” विषयक अंतिम चरण का प्रशिक्षण सम्पन्न।

rktvnews

सारण:रिविलगंज में 25 फाइलेरिया मरीजों के बीच एमएमडीपी किट का हुआ वितरण, सेल्फ केयर की दी गयी जानकारी।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने संवैधानिक संस्थाओं पर कुछ लोगों द्वारा अनुचित टिप्पणियाँ करने पर चिंता व्यक्त की।

rktvnews

उत्तराखंड: पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा, चंपावत के एनएचपीसी सभागार में विद्युत, पेयजल, वन विभाग, लोक निर्माण विभाग तथा सिंचाई विभाग आदि की समीक्षा की।

rktvnews

बक्सर:सामान्य,व्यय एवं पुलिस प्रेक्षकों द्वारा संयुक्त रूप से निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा बैठक की गई।

rktvnews

Leave a Comment