RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने ली स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)18 जुलाई।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष ध्यान दिया जाए।अस्पतालों में आवश्यक संसाधनों के सुदृढ़ीकरण की दिशा में कार्य किए जाएं। यह सुनिश्चित किया जाए कि अस्पताल रेफरल सेंटर न बनें। जन स्वास्थ्य सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा ओनरशिप लेकर कार्य किए जाएं।
मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने और अस्पतालों में जन स्वास्थ्य सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग की अलग से बैठक करें। स्वास्थ्य विभाग के तहत मुख्यमंत्री घोषणाओं की अद्यतन स्थिति से भी अवगत कराया जाए। बैठक में जानकारी दी गई कि राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए टेलीमेडिसिन के माध्यम से सुपर स्पेशलिस्ट को मेडिकल कॉलेज से जोड़ने की व्यवस्था की जा रही है।
आयुष विभाग की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि उत्तराखण्ड में दो स्पिरिचुअल जोन बनाए जाने की घोषणा के क्रियान्वयन की कार्यवाही में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि योग, वेलनेस और आयुष हमारी विरासत है, राज्य में हेल्थ और वेलनेस के अच्छे सेंटर बनाने की दिशा में तेजी से कार्य किए जाएं। राज्य में वेलनेस सेंटर और वेलनेस टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक साल का लक्ष्य बनाकर कार्य किया जाए। पुराने हेल्थ और वेलनेस सेंटरों के उन्नयन की दिशा में भी कार्य किये जाएं। जीएमवीएन, केएमवीएन और वाइब्रेंट विलेज में भी हेल्थ और वेलनेस सेंटरों की संभावनाओं पर कार्य किया जाए।
बैठक में जानकारी दी गई कि राज्य की योग नीति के तहत योग निदेशालय की स्थापना की जायेगी, योग केन्द्रों का पंजीकरण किया जायेगा। नए योग केन्द्रों को प्रोत्साहित किया जाएगा। राज्य में निवेशक सम्मेलन के बाद आयुष के क्षेत्र में ₹1,100 करोड़ की ग्राउंडिंग शुरू हो चुकी है। प्रदेश में 300 आयुष्मान आरोग्य मंदिर को एन.ए.बी.एच के मानकों के अनुरूप उच्चीकृत कराया जा रहा है। 149 आयुष्मान आरोग्य मंदिर का एन.ए.बी.एच प्रमाणीकरण का कार्य पूर्ण हो चुका है।
समीक्षा के दौरान वर्चुअल माध्यम से स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत जुड़े थे। बैठक में उपाध्यक्ष अवस्थापना अनुश्रवण परिषद विश्वास डाबर, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार, दीपेन्द्र चौधरी, श्रीधर बाबू अदांकी, निदेशक आयुष विजय कुमार जोगदण्डे, महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. सुनीता टम्टा, निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सयाना एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

हर गाँव में बैंकिंग सुविधा होगी वर्ष 2024 तक : केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह

rktvnews

वाइस एडमिरल किरण देशमुख, एवीएसएम, वीएसएम, ने मैटरियल प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला।

rktvnews

प्रसिद्ध डेंटल सर्जन सह कोषाध्यक्ष डा प्रतीक कुमार को राष्ट्रीय नवरत्न पुरस्कार मिलने पर रेडक्रॉस सोसाइटी ने किया सम्मानित!डॉक्टर प्रतीक के सम्मानित होने से भोजपुर जिला और रेड क्रॉस का सम्मान बढ़ा है:पूर्व एमएलसी लालदास राय

rktvnews

भोजपुर:विश्वविद्यालय और महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव शीघ्र से शीघ्र संपन्न हो:राष्ट्रीय मंत्री शिवांगी खरवाल

rktvnews

भोजपुर:गोपाल प्रसाद से पार्टी को मिलती थी पहचान ,वे इस आतंक के दौर से डरे नही उनके जैसे लोगों की है जरूरत : दीपंकर भट्टाचार्य

rktvnews

डीएआरपीजी विभाग के सचिव ने विशेष अभियान 4.0 की समीक्षा के लिए जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल और स्वच्छता विभाग का दौरा किया।

rktvnews

Leave a Comment