RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:जनगणना-2027 मकानसूचीकरण कार्य में तेजी लाने का निर्देश, चार्जवार प्रगति की हुई समीक्षा।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड)22 मई।अपर समाहर्त्ता-सह-जिला जनगणना पदाधिकारी राज महेश्वरम द्वारा शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनगणना-2027 के अंतर्गत मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य की चार्जवार समीक्षा की गई। इस समीक्षा बैठक में गढ़वा जिले के सभी चार्ज पदाधिकारी-सह-प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी-सह-चार्ज पदाधिकारी, नगर परिषद गढ़वा, नगर पंचायत मझिऑव तथा नगर पंचायत श्री बंशीधर नगर के पदाधिकारी शामिल हुए।
बैठक के दौरान राज महेश्वरम ने जनगणना-2027 के तहत संचालित कार्यों की प्रगति का विस्तृत आकलन किया तथा विशेष रूप से CMMS Portal में HLBs in Progress कार्य की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित कार्यों में अपेक्षित तेजी लाते हुए मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना से संबंधित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
समीक्षा के क्रम में यह पाया गया कि कुछ चार्जों में HLBs in Progress की प्रगति शून्य अथवा अपेक्षाकृत कम है। इस पर गंभीरता व्यक्त करते हुए अपर समाहर्त्ता-सह-जिला जनगणना पदाधिकारी ने जिला सांख्यिकी पदाधिकारी-सह-अपर चार्ज पदाधिकारी शिशिर तिग्गा को ऐसे संबंधित चार्जों से स्पष्टीकरण की मांग करने का निर्देश दिया।
राज महेश्वरम ने कहा कि जनगणना-2027 एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसकी सफलता सभी संबंधित पदाधिकारियों की सक्रियता एवं समयबद्ध कार्य निष्पादन पर निर्भर करती है। उन्होंने सभी चार्ज पदाधिकारियों को समन्वित प्रयास के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर लक्ष्य प्राप्त करने पर बल दिया। बैठक में जनगणना कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा पोर्टल आधारित प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग पर भी विशेष जोर दिया गया।

Related posts

आज मध्यप्रदेश गौरवान्वित है : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

rktvnews

भोजपुर:बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोप गुट भोजपुर की सामान्य परिषद की बैठक संपन्न।

rktvnews

एनएचपीसी ने अपने कर्मचारियों के लिए ‘ज्ञानांकन – द बिजनेस क्विज’ का आयोजन किया।

rktvnews

बिहार: भोजपुर:बड़हरा विधायक ने सैकड़ों महिलाओं सहित समाज के अन्य वर्गो को भाजपा की सदस्यता दिलाई।

rktvnews

महिला कॉलेज में विदाई और स्वागत समारोह आयोजित!महिला कॉलेज के शिक्षक सबसे अच्छे:पूर्व प्राचार्या आभा सिंह

rktvnews

पटना:जनसेवक और किसान सलाहकार संघ की संयुक्त बैठक।

rktvnews

Leave a Comment