RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:सीएटीसी कैंप में महंथ महादेवानंद महिला महाविद्यालय की कैडेट्स ने दिखाया उत्कृष्ट प्रदर्शन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 मई।5 बिहार बटालियन एनसीसी द्वारा आयोजित सीएटीसी कैंप में महंथ महादेवानंद महिला महाविद्यालय की एनसीसी कैडेट्स ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
यह कैंप 11 मई से 20 मई 2026 तक आयोजित किया गया। कैंप का उद्घाटन एवं समापन संबोधन बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पुनीत श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कैंप के दौरान कैडेट्स के बीच अनुशासन, एकता एवं नेतृत्व क्षमता विकसित करने पर विशेष बल दिया गया।कैंप में एएनओ लेक्चर, पीआई द्वारा प्रशिक्षण कक्षाएं, परेड, खेलकूद प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। महंथ महादेवानंद महिला महाविद्यालय की कैडेट्स ने इन सभी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा कई पुरस्कार भी प्राप्त किए।महाविद्यालय की कैडेट कोमल कुमारी को कैंप का सीनियर अंडर ऑफिसर नियुक्त किया गया। वहीं महाविद्यालय की एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर डॉ. स्मिता कुमारी ने भी कैंप में भाग लिया। उनके द्वारा दिए गए व्याख्यान के लिए उन्हें मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Related posts

भोजपुर:फुटओवर ब्रिज आम लोगों की चिर प्रतीक्षित मांग, जुलाई तक होगी पूरी :सुदामा प्रसाद

rktvnews

MATTER ने टेक्नोलॉजी डे 3.0 पर भारत का पहला AI-DV प्लेटफॉर्म पेश किया; संपूर्ण ईवी परिवर्तन के लिए दोपहिया श्रेणी के उत्पादों की नई श्रृंखला की घोषणा की।

rktvnews

सीतामढ़ी:स्वीप कोषांग, सीतामढ़ी के द्वारा जिले में मतदाताओं को जागरूक करने के अभियान का किया गया आगाज।

rktvnews

दरभंगा:फ़रोग-ए-उर्दू सेमिनार व मुशायरा एवं कार्यशाला का हुआ आयोजन।

rktvnews

दरभंगा:श्रम संसाधन विभाग के धावा दल द्वारा 02 बाल श्रमिक को कराया गया विमुक्त।

rktvnews

छत्तीसगढ़ की लोककला सीख रहे विभिन्न प्रांतों के छात्र!इंदिरा कला संगीत विवि में पंथी नृत्य पर कार्यशाला जारी।

rktvnews

Leave a Comment