RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुरी पेंटिंग के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना उद्देश्य : सुनीता सिंह

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 मई।दिशा एक प्रयास द्वारा महिलाओं और युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल की जा रही है। Dasra एवं Rebuild India Fund के सहयोग से संचालित “उड़ान प्रोजेक्ट” के तहत 15 दिवसीय निःशुल्क भोजपुरी पेंटिंग (कोहबर कला) प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण संस्था के प्रधान कार्यालय पुरानी पुलिस लाइन, आरा में चल रहा है, जहां बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां उत्साहपूर्वक भाग ले रही हैं।
संस्था की सचिव कुमारी सुनीता सिंह ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं और युवतियों को हुनर के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि भोजपुरी पेंटिंग और कोहबर कला भोजपुर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसे संरक्षित और बताने की जरूरत है।पारंपरिक कोहबर डिज़ाइन, रंगों का संतुलन, कलात्मक रेखांकन, सजावटी चित्र निर्माण, कैनवास एवं हस्तनिर्मित वस्तुओं पर चित्रकारी के साथ-साथ आधुनिक बाजार की मांग के अनुरूप उत्पाद तैयार करने की जानकारी दी जा रही है। साथ ही कलाकृतियों के विपणन और स्वरोजगार से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी भी दी जा रही है।
प्रशिक्षण का संचालन कला प्रशिक्षक अमन राज द्वारा किया जा रहा है।

Related posts

भोजपुर:जो भक्तो को कष्ट देता उसे ईश्वर भारी कष्ट देता है: शशि भूषण जी महाराज

rktvnews

नैनीताल:संस्कृति मंत्री ने किया इंटरनेशनल थियेटर फेस्टिवल-2024 का शुभारंभ।

rktvnews

बच्चों के सपने साकार करना, हम सभी का दायित्व- मुख्यमंत्री!लाभार्थियों ने कहा- आप प्रदेश के बच्चों के पालनहार

rktvnews

अजमेर में 18 हजार लीटर खाद्य तेल सीज।

rktvnews

भोजपुर:30 नवंबर को होगा प्रथम जिला सम्मेलन :डा स्मिता सिंह

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:03 नवंबर 23

rktvnews

Leave a Comment