RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: जिलाधिकारी ने किया सड़क निर्माण कार्य की प्रगति का निरीक्षण।

आरा /भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)11 मार्च।आज जिलाधिकारी भोजपुर,तनय सुल्तानिया ने ज़ीरो माइल क्षेत्र का दौरा कर ज़ीरो माइल–पातर तथा ज़ीरो माइल–असनी सड़क निर्माण कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता की समीक्षा की तथा संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएँ। इसके साथ ही ज़ीरो माइल में स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज व्यवस्था का भी जायजा लिया।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद आम जनता को सुगम आवागमन, जलनिकासी की बेहतर सुविधा तथा यातायात जाम से राहत मिलेगी, जिससे क्षेत्र के लोगों को व्यापक लाभ होगा।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त भोजपुर, सहायक समाहर्ता भोजपुर,अपर समाहर्ता भोजपुर, निदेशक NEP, कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग, कार्यपालक अभियंता बुडको, कार्यपालक अभियंता पुल निर्माण निगम सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

सारण:मतदानकेन्द्रों के युक्तिकरण को लेकर जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में विधायकगण तथा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने केरल के त्रिशूर में चेतना गणाश्रम की नींव रखी।

rktvnews

भोजपुर: “आपका शहर आपकी बात” के तहत आरा के रौजा मोहल्ला में लगाया गया शिविर।

rktvnews

भोजपुर: वरिष्ठ नागरिकों को रेल भाड़े में छूट को ले 30 मार्च को होगा धरना प्रदर्शन: धीरेंद्र प्रसाद सिंह

rktvnews

उज्जैन:जिला स्तरीय उड़नदस्ता के द्वारा कृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर आकस्मिक निरीक्षण।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत होने वाले 26 नवंबर 2024 को सामूहिक विवाह संबंध में की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment