RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : डीएम ने किया कटाव निरोधक कार्य का निरीक्षण! शाहपुर के जवइनिया मे निरीक्षण के क्रम मे दिया आवश्यक दिशा निर्देश ।

शाहपुर के जवइनिया गाँव मे कटाव निरोधक कार्य का जायजा लेते डीएम तनय सुल्तानिया व अन्य

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 20 मई। जिला पदाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया ने शाहपुर प्रखंड के दामोदरपुर पंचायत के अंतर्गत बक्सर-कोईलवर गंगा तटबंध के जवइनिया गाँव के पास कराये जा रहे कटाव निरोधक कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया ने कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण को निर्देश दिया कि वे कार्य स्थल पर कैंप कर कटाव निरोधक कार्य को युद्ध स्तर पर गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित विशिष्टियों के अनुरूप शीघ्र पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। साथ ही कार्यस्थल पर कटाव निरोधक कार्य मे प्रयुक्त सामग्रियों की पर्याप्त उपलब्धता एवं मात्रा मे वृद्धि सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया। डीएम तनय सुल्तानिया ने संवेदक को निर्देशित किया कि कार्य स्थल पर कम से कम 800 श्रमिकों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाय तथा कार्य मे केवल निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण सामग्रियों का ही उपयोग किया जाय। साथ ही कार्य मे समाहित सभी अवयवों का निष्पादन समन्वित एवं व्यवस्थित रूप से एक साथ कराया जाय। जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने संबंधित अधिकारियों को कटाव निरोधक कार्य की सतत निगरानी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कार्य की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

शाहपुर के जवइनिया गाँव मे कटाव निरोधक कार्य की जानकारी लेते जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया

जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने कहा कि कटाव निरोधक कार्य पूर्ण होने से गंगा नदी के कटाव से आसपास के गाँवों, कृषि भूमि एवं तटबंध की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। साथ ही वर्षा एवं बाढ़ के दौरान संभावित क्षति मे कमी आयेगी तथा स्थानीय लोगों को राहत एवं सुरक्षा प्राप्त होगी। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया, मुख्य अभियंता बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण, जल संसाधन विभाग पटना, अनुमंडल पदाधिकारी जगदीशपुर संजीत कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जगदीशपुर राजेश कुमार शर्मा, प्रखंड विकास पदाधिकारी शाहपुर शत्रुंजय कुमार सिंह, अंचल अधिकारी शाहपुर आनंद प्रकाश, राजस्व अधिकारी शाहपुर रश्मि सागर, कार्यपालक अभियंता बढ़ प्रमंडल भोजपुर-बक्सर, संवेदक तथा स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

Related posts

दुमका:उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने भूटोकोड़िया पंचायत के विद्यालयों का किया निरीक्षण।

rktvnews

बक्सर: डीएम और एसपी ने रामनवमी पर्व पर साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने एवं विधि व्यवस्था संधारण हेतु प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों के साथ की संयुक्त रूप से ब्रीफिंग।

rktvnews

कातिब सुशील कुमार श्रीवास्तव के हत्यारों को गिरफ्तार करे जिला प्रशासन!अपराध पर लगाम लगाये जिला प्रशासन-माले!

rktvnews

चतरा:होली के मद्देनजर अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध चतरा उत्पाद विभाग की सघन छापामारी।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के रोडमैप पर रखें फोकस : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

rktvnews

08 मई कोविड-19 अपडेट

rktvnews

Leave a Comment