RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : सहयोग शिविर मे कार्यों का हुआ निष्पादन! शाहपुर प्रखंड के चार पंचायत मे लगा शिविर।

सहयोग शिविर मे उपस्थित बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 20 मई। भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के चार पंचायत परसौंङा, देवमलपुर बहदुरी, सूहियां तथा बरिसवन पंचायत मे सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। सहयोग शिविर मे विभिन्न विभाग के पदाधिकारियों के समक्ष प्राप्त आवेदन एवं  कार्यों का निष्पादन त्वरित रूप से शिविर मे ही किया गया। अन्य कामों का निपटारा समय अवधि के दौरान किया जायेगा। स्वास्थ्य, शिक्षा, अंचल से जुङे दाखिल खारिज एवं परिमार्जन, जन वितरण प्रणाली सहित अन्य विभागों से संबंधित मामले सहयोग शिविर मे आये। बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह ने शिविर मे आये कार्यो का मनीटरिंग किया तथा निष्पादन किया। जिला पार्षद गंगाधर पांडे ने बताया कि दामोदरपुर पंचायत मे आये आवेदनों का निपटारा किया गया। अन्य काम समय अवधि के दौरान पूरा कर दिया जायेगा। सहयोग शिविर मे बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह, सीओ आनंद प्रकाश, जिला पार्षद गंगाधर पांडे, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार सहित कई अधिकारी तथा बङी संख्या मे लोग उपस्थित थे।

Related posts

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विजयादशमी पर किया शस्त्र-पूजन।

rktvnews

उत्तराखंड: देहरादून: मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी की जयंती और पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि।

rktvnews

मध्यप्रदेश:आप लोकतंत्र के संरक्षक हैं, मतदान जरूर करें,मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने की मतदाताओं से अपील।

rktvnews

राजस्थान पुलिस को मिला नया नेतृत्व,आईपीएस राजीव कुमार शर्मा ने संभाला पुलिस महानिदेशक का कार्यभार।

rktvnews

पारादीप बंदरगाह प्राधिकरण (पीपीए) चालू वित्त वर्ष में सबसे तेजी से 50 एमएमटी कार्गो को हैंडल करने वाला प्रमुख बंदरगाह बना।

rktvnews

दरभंगा:राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर विभिन्न विभाग के पदाधिकारीयों के साथ हुई समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment