RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:भारत की जनगणना 2027: उपायुक्त ने की मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्यों की समीक्षा।

डिजिटल माध्यम से होने वाली जनगणना के डाटा संकलन में बरतें पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ करें कार्य : उपायुक्त
16 मई से 14 जून 2026 तक जिला भर में चलाया जा रहा है विशेष अभियान।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)20 मई।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को भारत की जनगणना 2027 के तहत जिला अंतर्गत चल रहे कार्यों की प्रगति को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा किया गया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस बैठक में जिले के अधिकारियों, चार्ज पदाधिकारियों और संबंधित कर्मियों ने भाग लिया।

समयबद्ध और त्रुटिहीन कार्य पर जोर

बैठक के दौरान उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने आगामी जनगणना के प्रथम चरण के तहत 16 मई से 14 जून 2026 तक संचालित होने वाले मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि देश के इस बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील राष्ट्रीय कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी चार्ज पदाधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने का निर्देश दिया। आगे उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा, “इस बार भारत की जनगणना आधुनिक तकनीक के समन्वय के साथ डिजिटल माध्यम से की जा रही है। ऐसे में यह बेहद जरूरी है कि फील्ड से प्राप्त होने वाले आंकड़ों का संकलन पूरी सतर्कता, सटीकता और जिम्मेदारी के साथ सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी नागरिक या मकान की जानकारी छूटने न पाए। साथ ही उपायुक्त ने वरीय अधिकारियों को चल रहे कार्यों की नियमित रूप से निगरानी करने का निर्देश दिया। साथ ही आम नागरिकों को जनगणना के महत्व के प्रति जागरूक करने की बात कही ताकि वे प्रगणकों को सही और सटीक जानकारी उपलब्ध करा सके।
उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, देवघर व मधुपुर, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी व संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

सासाराम में जिला युवा उत्सव-2023 कार्यक्रम का उद्घाटन।

rktvnews

भोजपुर:महिला कॉलेज के हिंदी विभाग द्वारा पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

भोपाल;सुरेश पटवा की पुस्तक “वेदों से वेदान्त तक” का लोकार्पण।

rktvnews

झारखंड मंत्रालय में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।

rktvnews

मध्यप्रदेश:राज्यपाल ने गणतंत्र दिवस पर राजभवन में ध्वज फहराया।

rktvnews

सेल ने वैश्विक उपस्थिति को मजबूत बनाने के लिए दुबई में प्रतिनिधि कार्यालय का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment