
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)17 मई।भारतीय जनता पार्टी भोजपुर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता मे भाजपा जिला कार्यालय में जिला पदाधिकारियों की एक बैठक हुई। बैठक का संचालन महामंत्री नरेन्द्र तिवारी ने किया।
जिला बैठक मे आगामी कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई।
जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कहा कि 30 एवं 31 मई को दो दिवसीय आवासीय पं. दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण शिविर का आयोजन ज्ञान ज्योति विद्यालय में किया जाएगा।उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम मे प्रदेश से 11 विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षक के रूप मे नेताओं का आगमन होगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए जिला उपाध्यक्ष ई.धीरेन्द्र सिंह को प्रभारी बनाया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम की व्यवस्था की विस्तृत चर्चा कार्यक्रम प्रभारी धीरेन्द्र सिंह ने दी।
प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उपस्थित पदाधिकारियों ने अपना-अपना विचार दिया।
बैठक मे महीने के तीसरे सप्ताह मे प्रत्येक पंचायत एवं शक्तिकेन्द्रो मे बैठक करने का निर्देश दिया गया एवं 31मई को प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ पर सुनने पर चर्चा की गई।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष सूर्यकांत पांडेय,राजकुमार कुशवाहा, ज्योति कुशवाहा, संतोष कुमार चंद्रवंशी, चुन्नी देवी, धनंजय तिवारी, निशांत कुमार, सुनील श्रीवास्तव,अशोक शर्मा,सत्यनारायण व्याहुत, अमरेन्द्र शक्रवार संजय कुमार सिंह,विद्यासागर पांडेय,हरेराम चंद्रवंशी,शैलेश सिंह गुड्डू, धीरज सिंह,पुतुल,आदित्य सिंह आदि,विजेन्द्र ठाकुर,मनीष कुमार, सहित जिला पदाधिकारी, मोर्चा, प्रकोष्ठ अध्यक्ष एवं विधानसभा प्रभारी शामिल थे।
