
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)02 अक्टूबर।वीर कुंवर सिंह पार्क, रमना मैदान, आरा में शुक्रवार को भोजपुर जिला प्रशासन, वन प्रमंडल आरा एवं वीर कुंवर सिंह स्मारक समिति, आरा के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त भोजपुर अरुण प्रकाश, सम्मानित अतिथि आरा सदर अनुमंडल पदाधिकारी आशु कुमारी, विशेष अतिथि भोजपुर वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रद्युम्न गौरव एवं विशिष्ट अतिथि सुशील कुमार का स्वागत आयोजन संचालक एवं वीर कुंवर सिंह स्मारक समिति के सचिव अधिवक्ता डी. राजन ने किया। अध्यक्षता समिति के वरीय सदस्य राणा प्रताप सिंह ने की।कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर आरती, पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण से हुई। इसके बाद सभी अतिथियों ने वीर कुंवर सिंह की विशाल प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों एवं उपस्थित लोगों ने पौधारोपण भी किया।वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का जीवन सत्य, सादगी, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है। ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक बदलाव और नई ऊर्जा का संचार करते हैं।इस अवसर पर राणा प्रताप सिंह, नाथुराम, डी. राजन अधिवक्ता, मनोज कुमार सिंह, पप्पू सिन्हा, रजनीकांत सिन्हा, अधिवक्ता प्रिया कंचन, प्रो. दिनेश प्रसाद सिन्हा, आदित्य विजय जैन, अमरेश कुमार सिन्हा उर्फ बाला सहित नगर के सामाजिक, राजनीतिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े लोग उपस्थित रहे और दोनों महापुरुषों को पुष्पांजलि अर्पित की।
