RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर :उपायुक्त की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई उच्च स्तरीय समीक्षा, आज से शुरू हुआ मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना।

जनगणना 2027 : 16 मई से 14 जून 2026 तक घर-घर जाएंगे प्रगणक।

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)16 मई।भारत की जनगणना 2027 के सफल और त्रुटिहीन संचालन को लेकर आज उपायुक्त -सह- प्रधान जिला जनगणना पदाधिकारी शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से किया गया। इस बैठक में जिला, अनुमंडल और ब्लॉक स्तर के सभी संबंधित अधिकारियों, चार्ज अधिकारियों और सुपरवाइजरों ने भाग लिया।
समीक्षा बैठक के दौरान उपायुक्त -सह- प्रधान जिला जनगणना पदाधिकारी श्री शशि प्रकाश सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिया कि आज 16 मई से शुरू हो रहे घर-घर जाकर मकानों के सूचीकरण (House Listing) और गणना के कार्य को पूरी ईमानदारी से करें। गलती की गुंजाईश नहीं रहे यह सुनिश्चित किया जाय। आगे उन्होंने जानकारी दी कि यह प्रक्रिया 16 मई, से 14 जून, 2026 तक चलेगा जिसमें मकानों का सूचीकरण और गणना की जाएगी। मकान सूचीकरण करने से पहले प्रगणकों को नजरी नक्शा पहले बनाना होगा। आगे उन्होंने कहा कि जिले के सभी क्षेत्रों में प्रगणकों (Enumerators) द्वारा घर-घर जाकर डेटा जुटाने का कार्य आज से आधिकारिक रूप से शुरू कर दिया गया है। ऐसे में उन्होंने सभी चार्ज अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे प्रतिदिन फील्ड वर्क की समीक्षा करें और डैशबोर्ड के माध्यम से प्रगति की रियल-टाइम मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें। इस बार जनगणना कार्य में डिजिटल तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। उपायुक्त -सह- प्रधान जिला जनगणना पदाधिकारी ने प्रगणकों को हर एक मकान और परिवार की प्रविष्टि पूरी सटीकता के साथ ऐप में दर्ज करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान उपायुक्त -सह- प्रधान जिला जनगणना पदाधिकारी शशि प्रकाश सिंह ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र में आने वाले प्रगणकों को सही और प्रामाणिक जानकारी देकर राष्ट्र के इस सबसे महत्वपूर्ण अभियान में अपना सहयोग दें। उन्होंने कहा की जनगणना देश की नीतियों और विकास योजनाओं के निर्धारण का आधार होती है, इसलिए सभी अधिकारी और कर्मी इसे अत्यंत संवेदनशीलता और राष्ट्रीय कर्तव्य समझकर पूरा करें। ज्ञात हो कि जियो-टैगिंग के माध्यम से प्रत्येक भवन को भौगोलिक सूचना प्रणाली मैप पर अक्षांश-देशांतर के साथ दर्ज किया गया है। इससे यह सुनिश्चित होगा कि कोई भी घर या परिवार की गणना होने से न छूटे और न ही कोई दोबारा गिना जाए।
इस दौरान उपरोक्त के अलावा नगर आयुक्त रोहित सिन्हा, अपर समाहर्ता हीरा कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी देवघर रवि कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी मधुपुर राजीव कुमार, सभी चार्ज अधिकारी व संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

गया:जीविका बोधगया द्वारा जमाकर्ता शिक्षा एवं जागरूकता कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर : सहयोग शिविर मे मामलों का किया गया निष्पादन! शाहपुर प्रखंड के 6 पंचायतों मे सहयोग शिविर का हुआ आयोजन।

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ‘अनुसंधान से प्रभाव तक: न्यायसंगत और लचीली कृषि-खाद्य प्रणालियों की ओर’ विषय पर अंतर्राष्ट्रीय अनुसंधान सम्मेलन का उद्घाटन किया।

rktvnews

दरभंगा:मखान स्वाद मिथिला का स्टॉल का हुआ शुभारंभ,डीएम ने फीता काटकर किया उद्घाटन।

rktvnews

रामगढ़:अत्यधिक वर्षा को लेकर उपायुक्त ने पुलिस अधीक्षक के साथ किया रजरप्पा मंदिर का निरीक्षण

rktvnews

नई दिल्ली:केंद्रीय मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कला प्रदर्शनी ‘साइलेंट कन्वर्सेशन: फ्रॉम मार्जिन्स टू द सेंटर’ के दूसरे संस्करण का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment