RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के सामाजिक अंकेक्षण को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय, प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई की तिथि निर्धारित।

पीएम आवास योजना में पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु जनसुनवाई आयोजित होगी, उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने जारी किया निर्देश।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )16 मई।प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के सामाजिक अंकेक्षण को लेकर जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक कार्रवाई तेज कर दी गई है। उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारियों को पत्र प्रेषित कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के वित्तीय वर्ष 2025-26 अंतर्गत पंचायत स्तरीय जनसुनवाई संपन्न होने के उपरांत अब प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। इसका उद्देश्य योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं लाभुकों की समस्याओं का निष्पादन सुनिश्चित करना है।
जारी निर्देश के अनुसार जमुआ, पीरटांड़ एवं गिरिडीह प्रखंडों में निर्धारित तिथियों पर जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं जिला समन्वयक, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण उपस्थित रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के तहत जमुआ प्रखंड में 18 मई 2026, पीरटांड़ प्रखंड में 20 मई 2026 तथा गिरिडीह प्रखंड में 22 मई 2026 को जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा। उप विकास आयुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जनसुनवाई कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें तथा सभी आवश्यक अभिलेख एवं योजनाओं से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध रखें, ताकि लाभुकों की शिकायतों एवं सुझावों का त्वरित निष्पादन किया जा सके। उप विकास आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। सामाजिक अंकेक्षण एवं जनसुनवाई के माध्यम से योजनाओं के प्रभावी संचालन को और सुदृढ़ बनाया जाएगा।

Related posts

भोजपुर:मतदान जागरूकता सह दीपावली मिलन समारोह का हुआ आयोजन।

rktvnews

रायपुर : शिक्षा से दूर होता है जीवन का अंधकार : केन्द्रीय मंत्री तोखन साहू

rktvnews

गोबर के कंडो से क्यों जरूरी है? करना होलिका दहन।

rktvnews

29 अप्रैल को 03-पूर्वी चंपारण एवं 04-शिवहर लोकसभा निर्वाचन के लिए जारी होगी अधिसूचना।

rktvnews

बक्सर: बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम 2015 के तहत जिलाधिकारी ने की सुनवाई।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के लाल किले से 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का नेतृत्व करेंगे।

rktvnews

Leave a Comment