
RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)16 मई।आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह द्वारा कल्याणपुर स्थित वेयर हाउस का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया गया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह निरीक्षण के दौरान वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, वीवीपीएटी हॉल, बीयू हॉल के साथ आवश्यक विभिन्न पहलुओं से अवगत हुए। आगे उन्होंने ने सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं के अलावा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी मापदण्डों के अनुपालन को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया।
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने वेयर हाउस गेट पर लगाये गये सील, परिसर में प्रतिनियुक्त जवानों के साथ परिसर व कमरों में लगे सीसीटीवी कैमरे एवं अग्निशमन यंत्रों का अवलोकन करते हुए समय-समय पर फायरबॉक्स मशीनों की जाँच एवं साफ-सफाई करते रहने का निदेश संबंधित अधिकारियों को दिया।
इस दौरान उपरोक्त के अलावा सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि, उप-निर्वाचन पदाधिकारी शैलेश कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी व पुलिस पदाधिकारी, संबंधित कर्मी उपस्थित थे।
