RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

आरा लोकसभा भाकपा माले की चुनाव संचालन समिति की बैठक आयोजित।

RKTVNEWS/आरा(भोजपुर)11 मई।आज भाकपा – माले की चुनाव संचालन समिति का बैठक आयोजित की गई। बैठक में चुनाव प्रचार को एक- एक मतदाताओं तक ले जाने, हर बूथ पर गठबंधन के कार्यकर्ताओं की तैनाती सहित चुनाव तैयारी के हर पहलू पर चर्चा हुई।

बैठक में भाकपा – माले आरा लोकसभा चुनाव प्रभारी राज्य सचिव कुणाल, पोलित ब्यूरो सदस्य मीना तिवारी, रवि राय, केंद्रीय कमिटी सदस्य संतोष सहर, अभ्युदय, नवीन, इंद्रजीत चौरसिया, उत्तर प्रदेश राज्य सचिव सुधाकर यादव, सहित संचालन समिति के अन्य सदस्य थे।
बैठक में छात्र-नौजवानों, किसानों, महिलाओं, मजदूरों, स्कीम वर्कर्स, दुकानदारों, अतिपिछड़ा समुदाय समेत मतदाताओं के विभिन्न हिस्सों के बीच जोरदार प्रचार अभियान चलाने हेतू अलग-अलग प्रचार दलों का संगठित करने की योजना बनी।

आनेवाले दिनों में इंडिया गठबंधन समर्थित भक्पा(माले) प्रत्याशी सुदामा प्रसाद आरा संसदीय क्षेत्र के विभिन्न विधान सभा क्षेत्रों का तूफानी दौरा शुरू करेंगे।
उनके अलावें भकापा(माले) पोलित ब्यूरो सदस्य व ऐपवा महासचिव का. मीना तिवारी, आरा लोकसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी राजू यादव, डुमरांव विधायक अजीत कुशवाहा, इंसाफ मंच के नेता मो. सलीम (उत्तर प्रदेश) और राजेश साहनी (उत्तर प्रदेश) समेत कई नेता जोरदार चुनाव प्रचार अभियान चलाएंगे।
बैठक को सम्बोधित करते हुए भक्पा(माले) राज्य सचिव का. कुणाल ने कहा कि तीन चरणों के चुनाव का संकेत है कि प्रधान मंत्री मोदी की सत्ता छीन रही है। अंतिम चरण में होनेवाले आरा लोकसभा चुनाव तक ऐसी स्थिति बना देनी होगी कि वे फिर कभी सत्ता में वापस न लौट पाएं।

Related posts

दिए गए राशि का सदुपयोग और राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम सफल बनाना लक्ष्य:एसीएमओ डा के एन सिन्हा

rktvnews

भोपाल:विश्व वानिकी दिवस पर “वानिकी में नवाचार” पर संगोष्ठी आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:गड़हनी बाजार में चार बाल श्रमिकों का रेस्क्यू, दो नियोजकों पर प्राथमिकी दर्ज।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल रॉय के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न।

rktvnews

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भगत सिंह कोश्यारी से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना।

rktvnews

Leave a Comment