RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:आरा-बक्सर निकाय विधानपरिषद उप चुनाव मे एनडीए प्रत्याशी की जीत तय: राघवेन्द्र प्रताप सिंह

बड़हरा विधायक ने बड़हरा प्रखंड मुख्यालय बूथ पर किया मतदान।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)2 12 मई।आरा-बक्सर निकाय विधानपरिषद उप चुनाव के मतदान मे बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने अपना मतदान बड़हरा प्रखंड स्थित मुख्यालय मतदान केन्द्र पर किया।मत देने के बाद मतदान केन्द्र से बाहर निकल कर उन्होने विजय चिह्न दिखाया।
बड़हरा विधायक ने बड़हरा और कोईलवर मतदान केन्द्रों के बाहर समर्थको से भेंट किया एवं मतदान की स्थिति से भी अवगत हुए।
अपने समर्थकों के बीच उन्होने समय व्यतित करते हुए एनडीए प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद की जीत का दावा किया।
बड़हरा विधायक ने कहा कि केन्द्र और बिहार के एनडीए सरकार के विकास कार्यो से पंचायतो का काया पलटा है। आज प्रत्येक गाँव और पंचायतो मे विकास दिख रहा है। सभी त्रिस्तरीय पंचायत एवं निकाय प्रतिनिधि विकास और सुशासन के नाम पर एनडीए प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को वोट दिए है। पूरे भोजपुर और बक्सर जिले से एनडीए प्रत्याशी को प्रचंड जीत वोट मिला है,जिससे कन्हैया प्रसाद की जीत तय है।
उन्होने बड़हरा सहित भोजपुर एवं बक्सर जिला के समस्त जनप्रतिनिधियों को धन्यवाद दिया।
साथ में सूर्यकांत पांडेय,धीरेन्द्र सिंह,हरेन्द्र पांडेय,संजय कुमार सिंह, शुभम पांडेय,टुनटुन बिंद,संजय कुशवाहा, संतोष सिंह संटु,मनोज सिंह,रामायण सिंह,मुखिया अर्जुन सिंह,शंभु प्रसाद, मनोज सिंह,धर्मवीर सिंह,बल्ली सिंह,अंबिका सिंह,सुनील कुमार, रघुवीर सिंह,चंद्रकांत सिंह,रंजीत कुमार गुप्ता, रामाकांत सिंह आदि पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक थे।

Related posts

भारतीय नौसेना में माहे शामिल होने के लिए तैयार।

rktvnews

भारत का सीफूड निर्यात: वृद्धि से वैश्विक प्रतिस्पर्धा तक।

rktvnews

आरा के संभावना आवासीय उच्च विद्यालय में कैरियर काउंसलिंग सह अवॉर्ड सेरेमनी आयोजित ।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने 78वें स्वतंत्रता दिवस पर जल जीवन मिशन की अपार सफलता का उल्लेख किया।

rktvnews

आरएवी ने नई दिल्ली में ‘अग्निकर्म’ और ‘रक्त-मोक्षण’ पर राष्ट्रीय स्तर का व्यावहारिक प्रशिक्षण आयोजित किया।

rktvnews

Leave a Comment