RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर:उच्च शिक्षा के लिए वरदान है स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड :प्राचार्य प्रो गुलाब फलाहारी

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)08 अगस्त।7अगस्त को विकसित बिहार के सात निश्चय योजनान्तर्गत ‘आर्थिक हल युवाओं के बल’ के तहत श्री त्रिदण्डी देव राजकीय डिग्री महाविद्यालय, गौतमनगर, शाहपुर का नाम पोर्टल पर जुड़ने के बाद कार्यशाला का आयोजन महाविद्यालय में किया गया |जिसमें काफी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
बिहार सरकार डीडीआरसी के सहायक प्रबंधक मो. अब्दुल तौफीक एवं सहायक पंकज कुमार ने उपस्थित छात्र एवं छात्राओं को स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यशाला को संबोधित करते हुए कालेज प्राचार्य डॉ. (प्रो.) गुलाब फलाहारी ने कहा कि बिहार सरकार का स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना छात्र छात्राओं के अध्ययन हेतु अत्यंत लाभकारी योजना है जिसके माध्यम से छात्र उच्च शिक्षा को हासिल कर सकते हैं। मैं दावे के साथ कर सकता हूं कि स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना छात्रों के भविष्य बनाने के लिए वरदान साबित हो रहा है।यह महाविद्यालय सुदुर देहात में होने के कारण यहाँ के छात्र/छात्राओं को अत्यधिक लाभ हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया है।जरूरत है कि नियमित क्लास करें ,अपना भविष्य बनावें तथा महाविद्यालय का भी नाम रोशन करें।
डीडीआरसी के सहायक प्रबंधक अब्दुल तौफीक ने अपने संबोधन में कहा कि इस योजना का लाभ तभी मिलेगा जब इसके बारे में छात्र और छात्राएं पूर्ण जागरूक और जानकारी रखेंगे। महाविद्यालय प्रशासन छात्रों के प्रति चिंतित और अधिक लाभ दिलाने के लिए प्रयत्नशील है और इसीलिए इस प्रकार की योजना के लिए कार्यशाला किया जा रहा है। ऐसा कार्यक्रम विद्यार्थियों के हित में करना आवश्यक है। वहीं कालेज के एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. राजीव कुमार ने कहा कि सरकार शिक्षा को बढ़ावा देने और गरीबी बाधक नहीं बने इसलिए स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना को लाया गया है ताकि कोई भी छात्र उच्च शिक्षा से वंचित ना हो सके।बिहार सरकार की स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए वरदान है।
कार्यशाला में महाविद्यालय के शिक्षक/शिक्षकेतरकर्मी डॉ.अनिता कुमारी, प्रवीण कुमार, नवीन चंद्र शर्मा,मनीष कुमार, डॉ. रूपेश कुमार, मो. शारिक हैदर, डॉ. अरुण कुमार, चंदन तिवारी, राजन तिवारी, सुशील ठाकुर, प्रकाश चौबे, मुन्ना कुमार, रोहित कुमार इत्यादि उपस्थित थे।

Related posts

खैरागढ़:इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में नई शिक्षा नीति पर कार्यशाला।

rktvnews

राष्ट्रपति ने सीएलईए-कॉमनवेल्थ अटॉर्नी और सॉलिसिटर जनरल कॉन्फ्रेंस के समापन समारोह में भाग लिया।

rktvnews

उत्तराखंड: देहरादून: मुख्य सचिव की अध्यक्षता में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण समिति की 12वीं गवर्निंग बॉडी की बैठक आयोजित।

rktvnews

भारत निर्वाचन आयोग की तीन नई पहलें।

rktvnews

छत्तीसगढ़ की बुनाई, संस्कृति और जीवंत परंपराओं का प्रतीक,प्रधानमंत्री को भेंट किया गया कोसा सिल्क से बना हस्तनिर्मित शॉल।

rktvnews

11अप्रैल 23 दैनीक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

Leave a Comment