RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका में सुरक्षित इंटरनेट दिवस–2026 का आयोजन, डिजिटल सुरक्षा को लेकर किया गया जागरूक।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)11 फरवरी।सुरक्षित इंटरनेट दिवस–2026 के अवसर पर मंगलवार को सभागार भवन, जिला पंचायतीराज कार्यालय, दुमका में जिला प्रशासन के तत्वावधान में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों, विशेषकर युवाओं एवं सरकारी कर्मियों को सुरक्षित, जिम्मेदार एवं विवेकपूर्ण इंटरनेट उपयोग के प्रति जागरूक करना था, ताकि डिजिटल माध्यमों का सकारात्मक एवं सुरक्षित उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।
कार्यक्रम में जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी रवि रंजन, सहायक जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी मिथलेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं एवं अन्य प्रतिभागी उपस्थित रहे।
जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी रवि रंजन ने अपने संबोधन में कहा कि आज का युग डिजिटल युग है, जिसमें इंटरनेट ने सूचना, शिक्षा, संचार एवं सेवाओं को अत्यंत सरल बना दिया है। परंतु इसके साथ-साथ साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, फर्जी सूचनाएं, डेटा चोरी एवं सोशल मीडिया के दुरुपयोग जैसी चुनौतियां भी तेजी से बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे आधार नंबर, बैंक विवरण, ओटीपी एवं पासवर्ड किसी के साथ साझा नहीं करना चाहिए तथा संदिग्ध लिंक, ई-मेल एवं कॉल से सतर्क रहना चाहिए।
उन्होंने कार्यक्रम के दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के सुरक्षित एवं नैतिक उपयोग पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि एआई तकनीक जहां कार्यक्षमता बढ़ाने में सहायक है, वहीं इसके दुरुपयोग से निजता एवं सुरक्षा पर खतरा भी उत्पन्न हो सकता है। अतः एआई आधारित टूल्स का उपयोग सोच-समझकर एवं जिम्मेदारी के साथ किया जाना चाहिए।
सहायक जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी मिथलेश कुमार ने सोशल मीडिया के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी जानकारी को साझा करने से पूर्व उसकी सत्यता की जांच आवश्यक है, ताकि फर्जी खबरों एवं भ्रामक सूचनाओं के प्रसार को रोका जा सके। उन्होंने साइबर अपराध की स्थिति में राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं पुलिस से तुरंत संपर्क करने की सलाह दी।
कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं राकेश रंजन, डीपीओ, यूआईडी, दुमका; अनुराज टुडू, डीआरएम, एनआईसी, दुमका तथा शुभम झा, जिला प्रबंधक, सीएससी, दुमका द्वारा डिजिटल गोपनीयता, डेटा संरक्षण, ऑनलाइन शिष्टाचार एवं साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रस्तुति दी गई। वक्ताओं ने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखें तथा उन्हें सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति मार्गदर्शन दें।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने एवं समाज में डिजिटल जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

Related posts

दरभंगा:मतदान दल का हुआ रेंडमाइजेशन।

rktvnews

नौसेना स्टाफ के प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने ‘प्रोजेक्ट सीबर्ड चरण-IIए’ के हिस्से के रूप में कारवार स्थित नौसेना बेस में नौसेना घाट (नेवल पियर) और आवासीय परिसर का उद्घाटन किया।

rktvnews

भोजपुर:जिले में 20 से 22 दिसंबर तक आयोजित होंगे चलंत लोक अदालत! ऑन द स्पॉट मामले का होगा निपटारा।

rktvnews

भोजपुर:छात्रो के कंधे पर बैठकर राजनीति करना चाहते है प्रशांत किशोर : सैयद शाहनवाज हुसैन

rktvnews

मध्यप्रदेश:हिन्दी, भावों की अभिव्यक्ति और मातृभूमि पर मर-मिटने की भक्ति है: राज्यपाल

rktvnews

बागपत:सैडभर में 70 वर्ष से अधिक की उम्र वरिष्ठ नागरिकों के कैंप लगाकर बनाए गए आयुष्मान कार्ड।

rktvnews

Leave a Comment