RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: जेपी गोलंबर पर अभ्यर्थियों की निर्मम पिटाई ने ताजा की जलियांवाला बाग कांड की यादें : श्रीधर तिवारी

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)09 मई।आज कांग्रेस कार्यालय शहीद भवन आरा में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ श्रीधर तिवारी ने कहा कि आज हम सभी कांग्रेस जनों ने बहुत ही दुख और रोष के साथ मिडिया के साथ वार्ता करने बैठें हैं। बिहार सरकार द्वारा बिहार के छात्रों नौजवानों द्वारा अपने अधिकार मांगे जाने पर राजधानी पटना में जुल्मी सरकार की जुल्मी पुलिस ने अभ्यर्थियों को बुरी तरह से पिटा ऐसा लगा जैसे पटना का जेपी गोलंबर जलियांवाला बाग बन गया है। जिसमें कितने छात्रों का पैर टुटा सर फटा छात्राओं को गिरा कर पैरों और बुटो से पिटा गया ऐसा लगा जैसे कोई जनरल डायर उन पर कहर बनकर टूट रहा है। बिहार में 2 लाख से अधिक शिक्षकों के पद खाली है कितने स्कूलों में शिक्षकों कि कमी है। पर बहाली नहीं हो रही है । हम सभी अपने बच्चों को अच्छे स्कूलों में इसलिए भेजते हैं ताकि वह पढ़ लिखकर अच्छा जीवन जी सके लेकिन पिछले 20 वर्षों में बिहार की जो हालात बनी है वह शिक्षा के लिए अंधेर युग जैसी है । स्कूलों में शिक्षक नहीं के बराबर है सरकार वैकेंसी नहीं निकाल रही है टेट स्टेट पास कर अभ्यर्थी सरकार की लाठी खा रहे हैं सरकार टीआरई 4 के लिए वैकेंसी नहीं निकाल रही है । अभ्यर्थियों को बार-बार तारीख दी जा रही है इसी बीच बड़ी संख्या में अभ्यर्थी नौकरी पाने की उम्र सीमा पार कर चुके हैं कांग्रेस पार्टी इस कृति की घोर निंदा करती है और अभ्यर्थियों के संघर्ष में कदम से कदम मिलाकर चलने का वादा करती है बिहार के होनहार नौजवानों के अधिकारों की रक्षा की जिम्मेदारी कांग्रेस पार्टी समझती है कांग्रेस पार्टी उन अभ्यर्थियों पर हुए जुल्म को इंसाफ में बदलने का संघर्ष करेंगे खून के एक-एक कतरे का हिसाब करेंगे पूंजीपतियों की दलाली करने वाली रोजगार विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का हमारा संघर्ष जारी रहेगा प्रेस वार्ता में शामिल प्रमुख लोगों में एआईसीसी सदस्य डॉ शशि कुमार सिंह मिडिया प्रभारी विरेन्द्र मिश्रा अशोक यादव शशिकांत तिवारी युवा जिलाध्यक्ष डाक्टर भानु प्रताप सिंह ओमप्रकाश सिंह NSUI अध्यक्ष अभिषेक तिवारी विधानसभा अध्यक्ष साकेत तिवारी बिहारी सिंह आशुतोष ठाकुर मनु सिंह शक्ति सिंह मनन सजन तिवारी संतोष कुमार रंजीत यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Related posts

भोजपुर:शाहपुर प्रखंड में खुला लोजपा रामविलास का कार्यालय।

rktvnews

चित्तौड़गढ़:निर्भीक होकर करें मतदान,वेबकास्टिंग के माध्यम से रहेंगी मतदान पर नजर।

rktvnews

जनता के जज्बात

rktvnews

उज्जैन:राजस्थान के मुख्यमंत्री ने सांदीपनि आश्रम में भगवान कृष्ण के किए दर्शन।

rktvnews

उज्जैन:श्री महाकालेश्वर सांस्कृतिक संध्या के अंतर्गत 17 वी संध्या मे स्वर-ताल-वाद्य कचहरी एवं समूह कथक नृत्य की हुई प्रस्तुतियां।

rktvnews

गढ़वा:जनगणना 2027 के प्रथम चरण हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment